Brazil Model Married To Eight Woman: अक्सर लोग अपनी प्रेमिका या पत्नी से चांद-सितारे तोड़ लाने का वादा करते हैं। लेकिन ब्राजील का एक ऐसा मॉडल है जिससे उसकी आठ पत्नियों सिक्स पैक मांग लिया है। इस बात को लेकर ब्राजीलियन मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आर्थर ओ उर्सो (Arthur O Urso) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका दावा है कि उनकी आठों बीवियों ने उनके सामने एक ऐसी अनोखी डिमांड रख दी है, जिससे वे परेशान हो रहे हैं। पत्नियों ने उन्हें सिक्स पैक बनाने के लिए कहा है। अब आर्थर जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी मैरिज लाइफ के बारे में भी खुलासा किया है। उनका कहना है कि हर दिन उनकी अंडरवेयर चेक की जाती है। क्योंकि कुछ उनमें इर्ष्यालु हैं।
दरअसल, आर्थर 2022 में उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने एक शादी की प्रथा के खिलाफ 9 महिलाओं से शादी कर ली थी। हालांकि कुछ महीने के बाद उनकी एक शादी टूट गई थी।
अब जिम में बीत रहा दिन
आर्थर का कहना है कि उनकी पत्नियां मांग करती हैं कि वह फिट रहे और उसके पास सिक्स पैक हों। इसके बाद से आर्थर अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए जुट गए हैं। वे मुश्किल कसरत कर रहे हैं। आर्थर ने अपने शरीर पर टैटू बनवाया और परफेक्ट बॉडी पाने के लिए खुद को जिम के लिए भी समर्पित कर दिया। अपनी पत्नियों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे हर हफ्ते मेरे अंडरवियर की भी जांच करती हैं।
पसंद का खाना-पीना छोड़ा
आर्थर ने यह भी कहा कि उन्हें जो खाना पसंद था, वह सबकुछ बंद कर दिया है। ग्लूटेन, लैक्टोज़ और यहां तक कि ब्रेड और पास्ता भी नहीं खाया है।
मॉडल ने ओलंपिक एथलीटों के लिए डिजाइन की गई कसरत को अपनाया है। जब उनसे पूछा गया कि उनकी पत्नियां उनके शरीर के बारे में क्या सोचती हैं, तो उन्होंने कहा कि मांग करती हैं कि मैं फिट रहूं, अन्यथा मुझे उपदेश दिया जाता है।
पत्नियों से कहा था- पहले आओ पहले पाओ
इससे पहले आर्थर की जब नौ पत्नियां थीं, तब उन्होंने घोषणा की थी कि वह बच्चे पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए पहले आओ पहले पाओ गाइडलाइन तय कर दी थी। इस बात को लेकर भी वे काफी सुर्खियों में रहे थे। आर्थर और उनकी पहली पत्नी लुआना काजाकी, स्विंगर हैं जिन्होंने साओ पाउलो के एक कैथोलिक चर्च में अन्य महिलाओं के साथ संबंध को औपचारिक रूप दिया।
यह भी पढ़ें: आधी रात धमाके से दहला रूस, तीन बच्चों समेत 35 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
11 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
13 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
14 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
14 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
17 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
18 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
19 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
21 hrs agoकल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज
21 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines