---विज्ञापन---

आधी रात धमाके से दहला रूस, तीन बच्चों समेत 35 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Russia Gas Station Explosion: रूस से बड़ी खबर है। देश के दक्षिणी हिस्से में कैस्पियन सागर के तट पर दागेस्तान क्षेत्रीय राजधानी मखचकाला में सोमवार की रात करीब पौने 10 बजे एक गैस स्टेशन पर विस्फोट हो गया। जिसमें 35 लोग मारे गए। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में 100 […]

---विज्ञापन---

Russia Gas Station Explosion: रूस से बड़ी खबर है। देश के दक्षिणी हिस्से में कैस्पियन सागर के तट पर दागेस्तान क्षेत्रीय राजधानी मखचकाला में सोमवार की रात करीब पौने 10 बजे एक गैस स्टेशन पर विस्फोट हो गया। जिसमें 35 लोग मारे गए। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। आग लगने की सूचना के बाद फायरकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आग पेट्रोल स्टेशन के पास एक कार रिपेयरिंग सेंटर में लगी थी। आग फैलते हुए गैस स्टेशन तक पहुंच गई। इसके बाद भयंकर विस्फोट हो गया। यह आग करीब 600 वर्म मीटर के एरिया में फैल गई थी।

---विज्ञापन---
Russia, Vladimir Putin, Dagestan, Russia Explosion

Russia Explosion

दागेस्तान में इमरजेंसी लागू

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। क्षेत्रीय प्रमुख सर्गेई मेलिकोव के अनुसार, दागेस्तान के कुमटोरकालिंस्की जिले में आपातकाल की स्थिति लागू की गई थी। लगभग 260 आपातकालीन कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जबकि सबसे गंभीर रूप से घायलों को हवाई मार्ग से मास्को ले जाया गया है।

देखिए धमाके के बाद का VIDEO

---विज्ञापन---

मलबे में खोजे जा रहे शव

आपातकालीन मंत्रालय ने कहा, बचाव अभियान जारी है। जैसे-जैसे आपातकालीन सेवाएं मलबे को हटा रही हैं, और अधिक शवों की खोज की जा रही है।

रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने डॉक्टरों के हवाले से बताया कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि आग 600 वर्ग मीटर (6,460 वर्ग फुट) क्षेत्र में फैल गई थी।

---विज्ञापन---

प्रत्यक्षदर्शी बोला- धमाके के बाद कुछ दिखाई नहीं दिया

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग जैसे ही गैस स्टेशन तक पहुंची, अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट के बाद स्टेशन का मलबा हमारे सिर पर गिर गया। इसके बाद कुछ दिखाई नहीं दिया। हर तरफ लाशें बिखरी पड़ी थीं। घायल चीख पुकार मचा रहे थे।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

आग लगने का अभी तक सटीक कारण पता नहीं चल सका है। इसकी जांच चल रही है। जांच समिति ने कहा कि रिपेयरिंग सेंटर में एक कार में सबसे पहले आग लगने की बात सामने आईहै। इसके बाद एक धमाका हुआ। आपराधिक जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

दागेस्तान गणराज्य रूसी संघ के 83 घटक भागों में से एक है और देश का सबसे दक्षिणी भाग है। मखचकाला मॉस्को से लगभग 1,600 किमी (1,000 मील) दूर है।

यह भी पढ़ें: Independence Day 2023 पर पीएम मोदी का सबसे बड़ा ऐलान, 1.18 करोड़ लोगों को मिलेगा आशियाना

First published on: Aug 15, 2023 04:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola