Belgian man body makes its own alcohol: यूरोप की बेल्जियम कोर्ट में उस समय बड़ा हास्यप्रद माहौल हो गया, जब डंकन ड्राइविंग में पकड़े गए एक युवक ने जज के सामने ये दलील दी कि उसने शराब नहीं पी थी, बल्कि उसके शरीर में खुद शराब बनती है।
ब्रेथ एनालाइजर जांच में पता चला कि शराब पी है
दरअसल, 40 वर्षीय Anse Ghesquiere पर ये आरोप था कि वह शराब पीकर कार चलाते हुए पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार साल 2022 में सड़क पर वाहन जांच के दौरान एंसी की ब्रेथ एनालाइजर जांच की गई। जांच में पता चला कि उसके शरीर में शराब की मात्रा 0.91 mg है। जबकि नियमों के अनुसार वाहन चलाते हुए अगर शराब की मात्रा 0.22 mg से अधिक है तो यह अपराध है। इसके लिए जुर्माना और जेल की सजा है।
पहले भी शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया था
पुलिस का आरोप था कि एंसी इससे पहले भी साल 2019 में शराब पीकर वाहन चलाने के दौरान पकड़ा गया था। एंसी ने पुलिस के आरोपों को नाकार दिया और कोर्ट में मुकदमा लड़ने का निर्णय लिया। एंसी के वकील ने कोर्ट को बताया कि उसे ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम (auto brewery syndrome) नामक एक बीमारी है। इस बीमारी में उसके शरीर में ऐसे रसायन बनते हैं जिससे ब्रेथ एनालाइजर जांच करने में शरीर में शराब होने का शक होता है। मेडिकल पेपर देखने के बाद कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया।
ये भी पढ़ें: ‘डेट’ के लिए लड़के को तरस रही ‘हॉट’ मॉडल, 6 साल से अधूरी है डिमांड
क्या होता है auto brewery syndrome ?
डॉक्टरों के अनुसार ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम (एबीएस) में पीड़ित का पाचन तंत्र खराब हो जाता है। इस बीमारी से पीड़ित के पेट में यीस्ट की मात्रा ज्यादा हो जाती है। जिसके कारण व्यक्ति का शरीर कार्बोहाइड्रेट को अल्कोहल में परिवर्तित कर देता है। यह सिंड्रोम किसी भी मादक पेय का सेवन किए बिना पीड़ित के शरीर में नशे जैसे लक्षणों को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: ननद की शादी में रोमांटिक हुईं भाभी Kashmera, ‘लिपलॉक’ करते आईं नजर; लोग बोले- ‘सुहागरात भी मना ही लेते’
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
2 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
5 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
6 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
18 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
22 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines