'कपड़े उतरवाता, जांच के बहाने गलत जगह छूता'; 8 महिलाओं ने खोला डॉक्टर की करतूतों का सच

Female Patients Molestation Sexually Harassment: महिला मरीजों का यौन शोषण करने और उनसे छेड़छाड़ के लिए डॉक्टर को दोषी करार दिया गया है। पीड़ितों ने जज को आपबीती सुनाई।

Doctor Mohan Babu

डॉक्टर मोहन बाबू, जिसे यौन शोषण केस में दोषी करार दिया गया है।

विज्ञापन

Female Patients Molested Sexually Assaulted By Doctor: क्लिनिक बुलाकर, जांच करने के लिए कपड़े उतारने को कहता और जांच करने के बहाने शरीर पर हाथ फेरता, गलत जगह टच करता। कभी कहता तुम बहुत खूबसूरत हो, कभी कहता तुम्हारा फिगर काफी मस्त है। छूते समय विरोध करने पर कहता था, डरो मत मैं तो तुम्हारी मदद कर रहा हूं।

विरोध करने पर उसे कोई फर्क नहीं पड़ता था। 8 महिला मरीजों ने जज के सामने डॉक्टरों की करतूतों का राज खोला तो सभी चौंक गए। जज ने 47 वर्षीय डॉक्टर मोहन बाबू को महिला मरीजों के यौन उत्पीड़न का दोषी करार दिया है। अप्रैल 2024 में उसे सजा सुनाई जाएगी।

Advertisment

 

रिसेप्शनिस्ट ने जज को सुनाई छेड़छाड़ की कहानी

मामला इंगलैंड के हैम्पशायर का है। पोर्ट्समाउथ क्राउन कोर्ट में 3 साल केस की सुनवाई चली और करीब 8 महिलाओं ने डॉक्टर के खिलाफ गवाही थी, जिनमें से 4 महिलाओं का यौन शोषण करने का दोषी उसे करार दिया गया। 3 मामलों में उसे बरी कर दिया गया।

विज्ञापन

मोहन ने जिन 3 महिलाओं को अपना शिकार बनाया, उनमें से एक 19 साल की है। एक रिसेप्शनिस्ट, जो उसके साथ काम करती थी, ने दावा किया कि डॉक्टर मोहन नियमित रूप से उसकी कमर पकड़ता था। एक दिन उसे अचानक पीछे से पकड़ लिया था और कहा कि वह एक शेर है, जो उसे खा जाएगा।

 

विज्ञापन

जांच करने के बहाने महिला के स्तनों को टच किया

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, जूरी सदस्यों को बताया गया कि जून 2019 और जुलाई 2021 के बीच उसने महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ और उनका यौन शोषण किया। रिसेप्शनिस्ट ने डॉक्टर के व्यवहार की शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

मिरांडा मूर ने बताया कि बाबू के खिलाफ पहली शिकायत अगस्त 2019 में की गई थी। उसे अनुचित व्यवहार के लिए चेतावनियां भी दी गईं, लेकिन वह नहीं माना। 2019 में मई और अगस्त के बीच उसे ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला। वह जांच कराने आई तो बाबू ने कि क्या वह उसके स्तनों की जांच कर सकता है?

मिरांडा मूर ने बताया कि जब उसने टॉप ऊपर किया तो वह बोला कि तुम्हारा फिगर बहुत सुंदर है और स्तन भी प्यारे हैं, लेकिन उसने इस बात को अनदेखा कर दिया। तीसरी बार जब वह जांच करने क्लिनिक गई तो उसने जांच करने के लिए उसे सोफे पर लेटने का निर्देश दिया। उसने दरवाज़ा बंद कर दिया।

विज्ञापन

इस दौरान उसके साथ कोई नर्स नहीं थी। उसने उसे अपना टॉप ऊपर उठाने के लिए कहा। मिरांडा ने पूछा कि क्यों तो उसने कहा कि वह गांठों की जांच करना चाहता है। इसके बाद उसने स्तनों की जांच करते हुए निपल्स खींचे। वह चौंक गई और बेहोश हो गई।

मिरांडा ने बताया कि उसे होश आया तो मोहन बाबू अपने हाथों को उसके शरीर के निचले हिस्सों, स्कर्ट के नीचे ले जाने लगा। उसने उसे रुकने के लिए कहा तो उसने उसे अपने करीब खींच लिया, जिससे उसने काफी असहज महसूस किया। परेशान होकर उसने मोहन बाबू की शिकायत कर दी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

19 साल की पेशेंट को गालों पर किस किया

19 वर्षीय लड़की ने जज को बताया कि डिप्रेशन का इलाज कराने वह फरवरी 2020 में मोहन बाबू के पास गई तो देखते ही उसने कहा कि तुम एक खूबसूरत लड़की हो। उसने पीछे से देखा पीठ पर झाइयों को गिना। ऐसा करते हुए उसने टच किया। जैसे ही वह जाने के लिए उठी, उसने उसके हाथ पकड़ लिए और उसके गाल पर चूम लिया।

एक और महिला ने बताया कि अप्रैल से जुलाई 2021 के बीच वह मस्सों का इलाज कराने के लिए डॉक्टर मोहन बाबू के पास गई। पहली 2 मीटिंग में वह ठीक रहा, लेकिन तीसरी मुलाकात में, उसने उसे मस्सों की जांच के लिए अपना टॉप उतारने के लिए कहा।

विज्ञापन

शिकायतें मिलने के बाद विवाद बढ़ने से मोहन बाबू ने जुलाई 2021 में स्टॉन्टन सर्जरी में काम करना बंद कर दिया, क्योंकि वह पुलिस जांच के दायरे में आ चुका था। अब उसे 3 साल बाद दोषी करार दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ