Elon Musk Girl Friend Shivon Zilis: सेशल नेटवर्किंग साइट X के फाउंडर, स्पेसएक्स और टेस्ला के CEO एलन मस्क ने बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। अमेरिका के ब्लेयर हाउस में दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान एलन मस्क के साथ उनकी महिला मित्र शिवोन जिलिस और उनके तीनों बच्चे भी थे, जो प्रधानमंत्री मोदी से मिले।
इस मीटिंग की तस्वीरें प्रधानमंत्री मोदी ने अपने X हैंडल से ट्वीट कीं। वहीं मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मस्क के तीनों बच्चों से हाथ मिलाया और उन्हें तोहफे भी दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने मस्क के बच्चों को 3 पुस्तकें नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की द क्रिसेंट मून, द ग्रेट आरके नारायण कलेक्शन और पंडित विष्णु शर्मा की पंचतंत्र तोहफे में दी।
ट्रंप की डिनर पार्टी में भी दिखी थी शिवोन
बता दें कि एलन मस्क अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में भी शिवोन जिलिस के साथ नजर आए थे। शिवोन का उनके और उनकी कंपनी न्यूरालिंक के साथ खास कनेक्शन बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिवोन एलन मस्क के साथ और इवांका ट्रंप से बातचीत करती नजर आईं। इस दौरान उनके साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की सूची में शामिल जेफ बेजोस, उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज भी दिखे थे।
एलन मस्क की गर्लफ्रेंड और उनके बच्चों की मां
जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह महिला कोई और नहीं बल्कि एलन मस्क की गर्लफ्रेंड शिवोन जिलिस हैं, जो उनके 3 बच्चों की मां भी हैं। हालांकि दोनों ने शादी नहीं की है, लेकिन एलन मस्क से उनके 3 बच्चे हैं। इनमें से 2 जुड़वां बच्चे स्ट्राइडर और अज्योर साल 2021 में पैदा हुए। तीसरा बच्चा साल 2024 में पैदा हुआ। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया है, लेकिन गत 19 जनवरी को हुई डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में दोनों पहली बार पब्लिकली साथ-साथ नजर आए।
यह भी पढ़ें:Plane Crash के खौफनाक वीडियो! फिलाडेल्फिया में एयर एंबुलेंस में भीषण अग्निकांड से 7 लोगों की मौत
शिवोन की प्रॉपर्टी और प्रोफेशनल लाइफ
रिपोर्ट के अनुसार, 500 अरब डॉलर की प्रॉपर्टी के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की गर्लफ्रेंड शिवोन भी 37.56 ट्रिलियन (37 लाख करोड़) की प्रॉपर्टी की मालिकन हैं। 38 साल की शिवोन 53 साल के एलन मस्क के ब्रेन-चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं। वे OpenAI की एडवाइजर हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी ऑर्गेनाइजेशन्स की बोर्ड मेंबर हैं। शिवोन कनाडा के ओंटारियो शहर की रहने वाली हैं और येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने IBM से करियर शुरू किया था। वे येल की आइस हॉकी टीम की मेंबर रही हैं। वह मई 2017 से एलन मस्क के साथ हैं। शिवोन की मां पंजाबी और पिता कनाडाई हैं। इसलिए शिवोन का भारत से भी कनेक्शन है।
यह भी पढ़ें:Bizzare Surgary: 10 लाख में Monalisa जैसी आंखें बना देगा अमेरिका का ये डॉक्टर, बस 15 मिनट में
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
32 mins ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
2 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
3 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
4 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
4 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
5 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
5 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines