भूकंप से दहला तुर्की, 16 मिलियन आबादी वाले शहर में हिलीं इमारतें

भूकंप ने एक बार फिर तर्की को हिला दिया। गुरुवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इससे पहले भी रविवार को दो बार भूकंप के झटके लगे। भूकंप आने से लोग सड़कों पर निकल आए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

तुर्की में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया।

तुर्की में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया।

दशहरा के दिन तुर्की में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। गुरुवार को तुर्की में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केन्द्र इस्तांबुल के दक्षिण-पश्चिम में मरमारा सागर में था, जो एक फॉल्ट लाइन के पास था। भूकंप से इस्तांबुल में बड़ी बड़ी इमारतें भी हिल गई। इस शहर की आबादी करीब 16 मिलियन है। भूकंप आने लोग सड़कों पर निकल आए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप का झटका इस्तांबुल शहर में महसूस किया गया, जो उत्तर में लगभग 100 किमी दूर है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हाल ही में आया था भूकंप

बता दें कि कुछ ही दिन पहले उत्तर-पश्चिमी तुर्की में कुटाह्या प्रांत के सिमाव शहर के पास 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। यह 8 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया। रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.59 बजे आया और उसके बाद 4.0 तीव्रता का एक और झटका लगा।

खतरा है फॉल्ट लाइन

एएफएडी ने बताया कि भूकंप का केन्द्र इस्तांबुल के दक्षिण-पश्चिम में मरमारा सागर में था, जो एक फॉल्ट लाइन के पास था, जिसे 16 मिलियन की आबादी वाले इस शहर के लिए एक बड़ा खतरा माना जाता था। बता दें कि तुर्की कई प्रमुख फॉल्ट लाइनों पर स्थित है, जिससे यह भूकंपों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। साल 2023 में, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी तुर्की में 7.8 तीव्रता का एक विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 53,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 11 प्रांतों में लाखों इमारतें नष्ट या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस आपदा ने उत्तरी सीरिया में भी लगभग 6,000 लोगों की जान ले ली थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ