4.9 तीव्रता के भूकंप से कांपा अफगानिस्तान, जापान और इंडोनेशिया में महसूस हुए झटके

Earthquake: जापान, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया के सुलावेसी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुलावेसी में 5.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा, अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता 4.9 रही।

Afghanistan Japan Indonesia 5 7 Earthquake

Photo Credit- News 24GFX

Earthquake: शनिवार देर रात अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 4.9 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया था। इसके चलते अभी और भी झटके आने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, जापान में भी भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। वहीं, इंडोनेशिया के सुलावेसी में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इसमें किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप

शनिवार की रात 11 बजे के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप 4.9 तीव्रता का था। एनसीएस ने बताया कि भूकंप 10 किमी की उथली गहराई पर आया था, जिसकी वजह से खतरा अभी भी टला नहीं है। वहीं, रविवार को इंडोनेशिया के सुलावेसी में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर मापी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इसमें किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इसमें किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके पहले भी इंडोनेशिया के पूर्वी पापुआ क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ये झटके 6.3 तीव्रता के थे।

विज्ञापन

तुर्की में भूकंप के झटके

इसके पहले 11 अगस्त को तुर्की में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 6.1 तीव्रता का ये भूकंप बालिकेसिर में आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1 शख्स की मौत की खबर सामने आई। वहीं, 15 से ज्यादा इमारतें भी झटकों से ढह गई थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ