South America Earthquake: अमेरिका में भूकंप के जोरदार झटके, रिएक्टर स्केल पर 7.4 रही तीव्रता

South America Earthquake: साउथ अमेरिका के ड्रेक पैसेज के इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये भूकंप 7.4 तीव्रता का बताया गया। बता दें कि ये इलाका चौड़ा समुद्री मार्ग है, जो महासागरों को आपस में जोड़ता है।

South America Earthquake

Photo Credit- Freepik

South America Earthquake: साउथ अमेरिका में भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये झटके ड्रेक पैसेज के इलाके में महसूस किए गए हैं। इस तीव्रता के भूकंप में आमतौर पर रिहाइशी इलाकों में बिल्डिंग्स ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती हैं। अमेरिका में इससे पहले भी इस तीव्रता का भूकंप पेरू में आ चुका है।

7.4 तीव्रता का भूकंप

साउथ अमेरिका में ड्रेक पैसेज के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप आमतौर पर लगने वाले झटकों से काफी ज्यादा खतरनाक था, क्योंकि इसकी 7.5 तीव्रता मापी गई। इतनी तीव्रता के भूकंप में सुनामी आने तक की चेतावनी दे दी जाती है। USGS के अनुसार, इस भूकंप की गहराई 36 किलोमीटर बताई जा रही है। बता दें कि ड्रेक पैसेज चौड़ा समुद्री रास्ता है। इसके जरिए ही दक्षिण-पूर्वी प्रशांत महासागर और दक्षिण-पश्चिमी अटलांटिक महासागर एक साथ जुड़ते हैं।

अमेरिका में पहले भी आ चुके हैं भयानक भूकंप

अमेरिका में पहले भी 8.0 और उससे भी अधिक तीव्रता वाले भूकंप आ चुके हैं। रिपोर्ट्स देखें तो सबसे ज्यादा 8.0 से 9 तीव्रता वाले भूकंप अलास्का में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद सुनामी में भारी तबाही भी देखने को मिली थी। इस तीव्रता के भूकंप से सुनामी, इमारतें और पुल गिर सकते हैं। साथ ही, हवाई सेवाओं समेत कई जरूरी चीजों पर असर पड़ सकता है।

इसके पहले तुर्की में भी लगातार कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 10 अगस्तो को आए भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। इसमें कई इमारतें गिर गईं थी और बहुत से लोग घायल हुए। वहीं, जब जापान में 8 तीव्रता का भूकंप आया था तब वहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ