भूकंप के झटकों से फिर कांपी धरती, इंडोनेशिया में आया 6.1 तीव्रता Earthquake

Earthquake: दिल्ली एनसीआर और बंगाल की खाड़ी के बाद अब इंडोनेशिया में आए भूकंप से धरती कांप गई है। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं है।

Earthquake Tremors

Earthquake Tremors

Earthquake: दिल्‍ली एनसीआर और बंगाल की खाड़ी के बाद अब इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों से धरती हिल गई है। 26 फरवरी की सुबह करीब 6:55 बजे पर इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के निकट 6.1 की तीव्रता का भूकंप आया। लगातार आ रहे भूकंप से लोगों में दहशत है। पिछले कई दिनों से हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहा है, हालांकि अभी तक किसी भी अर्थक्वेक में किसी भी तरह की जान-माल की हानि की बात नहीं कही गई है।

विज्ञापन

कब आया भूकंप

मिली जानकारी के अनुसार भूकंप  26 फरवरी की सुबह करीब 6:55 बजे पर इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास आया। इसकी तीव्रता 6.1 बताई जा रही है, जो काफी तेज होती है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की हानि की कोई खबर सामने नहीं आई है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 6:55 बजे (2255 जीएमटी) पर आया, जिसका केंद्र उत्तरी सुलावेसी प्रांत के निकट समुद्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था।

विज्ञापन

विज्ञापन

वीडियो देख डरे लोग

भूकंप के जो वीडियो सामने आए हैं वो बहुत ही डरावने हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे गाड़ियां और बिजली के खंभे हिल रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि इंडोनेशिया की धरती भूकंप के झटकों से कांपी हो।

विज्ञापन

इससे पहले भी कई बार यहां भयानक भूकंप आया है जिसने तबाही मचाई है।

इंडोनेशिया में क्यों आते हैं इतने ज्यादा भूकंप

हालांकि इंडोनेशिया में भूकंप आते रहते हैं। इसके पीछे वजह ये है कि इस विशाल द्वीपसमूह राष्ट्र में प्रशांत महासागर के “फायर रिंग” पर स्थित है।  यह तीव्र भूकंपीय गतिविधि का एक क्षेत्र है, जहां टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं। यह क्षेत्र जापान से दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन तक फैला हुआ है। इससे पहले जनवरी 2021 में सुलावेसी में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए। 2018 में सुलावेसी के पालू में 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 2,200 से अधिक लोग मारे गए थे। और 2004 में, आचे प्रांत में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे सुनामी आई और इंडोनेशिया में 170,000 से अधिक लोग मारे गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ