Plane Crash:  हवा में क्रैश स्मॉल प्लेन 4000 फीट नीचे गिरा, टैक्सास में ऐसे हुआ हादसा

Plane Crash: 24 फरवरी दिन सोमवार को टेक्सास के फोर्ट वर्थ में एक प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद प्लेन 4000 फीट नीचे गिरा और उसमें आग लग गई।

Plane Crash

Plane Crash

Plane Crash: प्लेन क्रैश की खबरें लगातार आ रही हैं, बीते दिन 24 फरवरी दिन सोमवार को टेक्सास के फोर्ट वर्थ के पश्चिम में अजले में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा इतना भयानक था कि आसमान से गिरे विमान का चूरा हो गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा। न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के समय विमान में दो लोग सवार थे। लेकिन अच्छी बात ये है कि दोनों की जान बच गई है, उन्हें सिर्फ मामूली चोट आई है।

विज्ञापन

4000 फीट नीचे गिरा विमान

DFW स्कैनर के अनुसार, विमान अज़ले के पास टैरंट काउंटी के एक असंगठित क्षेत्र में सिल्वर व्यू लेन के 4000 ब्लॉक में गिरा। हादसे के तुरंत बाद ही विमान में आग लग गई जिससे वो धूं धूं कर जलने लगा। घटना की खबर मिलते ही टैरंट काउंटी शेरिफ कार्यालय और लेक वर्थ फायर घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जले हुए विमान का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जले हुए विमान के अवशेष दिखाई दे रहे हैं। ये हादसा इतना बड़ा था कि  देखने वालों की रूह कांप जाए। लेकिन अच्छी बात ये रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। जो दो लोग विमान थे वो सही सलामत हैं।  लेक वर्थ फायर ने फॉक्स न्यूज को बताया कि विमान निजी स्वामित्व वाला है और सैन्य विमान नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ