Earthquakes In Texas: पश्चिमी टेक्सास में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 थी तीव्रता

earthquakes in Texas
विज्ञापन

Earthquakes In Texas: पश्चिमी टेक्सास के मिडलैंड के पास 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने मिडलैंड और बिग स्प्रिंग के बीच पर्मियन बेसिन में शुक्रवार शाम तड़के 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया। लुबॉक, एबिलीन सैन एंजेलो और कुछ अन्य शहरों के नागरिकों ने झटके महसूस होने की बात कही।

यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप लगभग 5:35 बजे दर्ज किया गया था, जिसकी उत्पत्ति मिडलैंड से लगभग 12 मील पूर्व और जमीन से लगभग 3 मील नीचे थी।

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सैन एंजेलो में निवासियों ने बताया कि उन्होंने लगभग 5:38 बजे भूकंप के झटकों को महसूस किया। कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर भूकंप की खबरें आईं और सैन एंजेलो में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने इसकी पुष्टि भी की।

विज्ञापन

मिडलैंड में भी किसी भी तरह के क्षति की सूचना नहीं है, लेकिन https://earthquaketrack.com/r/western-texas/recent का हवाला देते हुए शुक्रवार के भूकंप को टेक्सास के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा भूकंप बताया गया।

पिछले महीने भी वेस्ट टेक्सास में आया था भूकंप

पिछले महीने वेस्ट टेक्सास में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था। मिशिगन टेक यूनिवर्सिटी के मुताबिक, 2.5 से 5.4 की तीव्रता वाले भूकंप अक्सर महसूस किए जाते हैं, लेकिन इससे मामूली नुकसान ही होता है। दुनिया भर में उस सीमा में लगभग 500,000 भूकंप प्रतिवर्ष रिपोर्ट किए जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ