देर रात अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 5.3 तीव्रता का एक जोरदार भूकंप आया है. इस भूकंप का असर भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में भी देखने को मिला, जहां धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए.
देर रात 11:27 बजे हिली धरती
शुरुआती इनपुट्स के मुताबिक, भूकंप बुधवार की देर रात भारतीय समयानुसार करीब 11 बजकर 27 मिनट और 1 सेकंड पर आया. उस वक्त ज्यादातर लोग सोने की तैयारी में थे या सो चुके थे, तभी अचानक आए झटकों ने सबको चौंका दिया.
यह भी पढ़ें : भूकंप से दहल उठी दिल्ली-NCR की धरती, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल समेत कई जगहों पर महसूस किए गए झटके
हिंदू कुश था केंद्र, 185 KM नीचे थी गहराई
वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार, इस भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था. राहत की बात यह रही कि भूकंप का केंद्र जमीन के काफी अंदर, यानी लगभग 185 किलोमीटर की गहराई पर था. आमतौर पर गहराई ज्यादा होने की वजह से सतह पर तबाही का खतरा थोड़ा कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें : 1000000 जिंदगियों पर मंडराया महासंकट, 2 भयंकर चक्रवाती तूफानों की दस्तक, 3 देशों में 230KM स्पीड वाले तूफान-बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में भी हिले लोग
भूकंप का केंद्र भले ही अफगानिस्तान में था, लेकिन इसके झटके इतने तेज थे कि सैकड़ों किलोमीटर दूर भारत के जम्मू-कश्मीर तक इसकी गूंज सुनाई दी. फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई तुरंत रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
29 mins agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 hr agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
3 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
12 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
16 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
16 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines