---विज्ञापन---

भूकंप के तेज झटकों से दहशत में लोग, 6.0 की तीव्रता वाले Earthquake ने अमेरिका में मचाई तबाही

Earthquake in America: अमेरिका में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। हालांकि अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

---विज्ञापन---

Earthquake in America: बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर जबरदस्त भूकंप आया। इसकी जानकारी भूवैज्ञानिकों ने दी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (US Geological Survey) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.0 रही। इसका केद्र प्रशांत महासागर के नीचे एक फॉल्टलाइन पर था। ये ओरेगन राज्य के बैंडन शहर से 173 मील (279 किलोमीटर) दूर था। हालांकि भूकंप के बाद अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

6.0 तीव्रता का था भूकंप

भूकंप की पुष्टि यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने की, बताया गया कि बुधवार की दोपहर ओरेगन के दक्षिणी तट पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के इस झटके को दर्जनों लोगों ने महसूस किया, हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। प्रभावित इलाके में आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों ने सोशल मीडिया के जरिए जनता को आश्वस्त किया। आपको बता दें जहां पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, वहां पर अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भीषण ‘भूकंप-तूफान’ का खतरा मंडराया! धरती की ओर बढ़ रहे 3 Asteroid, जानें कब टकराव की संभावना?

भूकंपविज्ञानियों ने शुरू में इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई थी। हालांकि ये डेटा मिलने पर बार-बार संशोधित होती है। यूएस वेस्ट कोस्ट के साथ-साथ और उसके आस-पास कई फॉल्ट लाइनें चल रही हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े महासागर के चारों ओर एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं। इसे पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक, यहीं पर दुनिया के सबसे ज्यादा एक्टिव भूकंप आते हैं।

---विज्ञापन---

आपको बता दें इसके पहले अमेरिका के लॉस एंजिल्स भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 4.6 मापी गई थी। उस दौरान उस इलाके की भूवैज्ञानिक सेवा ने बताया कि भूकंप के झटकों की वजह से बिल्डिंग हिल गई। वहीं, कई जगह पर घरों में बर्तन भी गिरे थे।

ये भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से महाराष्ट्र में दहशत, अचानक धरती हिलने से मची लोगों में अफरा तफरी, जानें कितना पड़ा असर?

---विज्ञापन---

First published on: Oct 31, 2024 06:19 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola