Russia-Ukraine War :यूक्रेन की लड़की से हुआ प्यार तो रूस के खिलाफ लड़ने पहुंचा पूर्व ब्रिटिश सैनिक, बुरा फंसा

Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है, ब्रिटिश सेना का पूर्व सैनिक कथित तौर पर यूक्रेन की लड़की से प्यार करता था, इसीलिए रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने पहुंच गया।

James Scott Rhys Anderson'

Russia-Ukraine War : रूस के खिलाफ यूक्रेन की तरफ से ब्रिटेन का एक पूर्व सैनिक युद्ध लड़ने के लिए पहुंचा, उसे पकड़ लिया गया और युद्ध बंदी बना लिया गया। इस पूर्व सैनिक के पिता ने जो खुलासा किया है, उसे जानकर हर कोई हैरान है। रूस द्वारा पकड़े गए ब्रिटिश युद्ध बंदी के पिता ने बताया कि “उसे एक यूक्रेनी लड़की से प्यार हो गया था” और परिवार ने लड़ाई पर ना जाने की विनती की थी।

रूस के अंदर यूक्रेन की तरफ से लड़ रहे ब्रिटिश के सैनिक रहे जेम्स स्कॉट राइस एंडरसन को व्लादिमीर पुतिन की सेना ने बंदी बना लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 साल के इस शख्स को यूक्रेन के कब्जे वाले कुर्स्क क्षेत्र में हिरासत में लिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने चार साल तक ब्रिटिश सेना में काम किया , उसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया और उसने यूक्रेन की इंटरनेशनल ब्रिगेड में भाड़े के सैनिक के तौर पर भर्ती होने के लिए आवेदन किया था।

अब जेम्स स्कॉट राइस एंडरसन के पिता स्कॉट एंडरसन ने कहा कि उन्होंने और परिवार के अन्य सदस्यों ने अपने बेटे से यूक्रेन न जाने की विनती की थी। पिता ने यह भी बताया कि उसे रोकने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वह माना ही नहीं, उसे लगता था कि वह जो कर रहा है वह सही है।


स्कॉट एंडरसन ने यह भी कहा कि जेम्स को यूक्रेन की एक लड़की से प्यार हो गया है। जेम्स आखिरी बार डेढ़ महीने पहले ही घर आया था। उसने कहा कि उसके यूक्रेनी कमांडर ने मुझसे वादा किया था कि अगर वह कभी मारा गया या पकड़ा गया तो वह मुझे इसके बारे में जानकारी देगा। माना जा रहा है कि यूक्रेन की लड़की से प्यार करने की वजह से ही वह रूस के खिलाफ मैदान में उतर गया।

परिजनों ने बताया कि यूक्रेनी लोगों के साथ जो हो रहा था, वह उसके सख्त खिलाफ था। जब से वह इस साल की शुरुआत में बाहर गया तो उसे एक यूक्रेनी से प्यार हो गया, हालांकि हमें उसका नाम नहीं पता है। बता दें कि यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र के कई सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा किया हुआ है लेकिन रूस की मदद के लिए भेजे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों को इसी क्षेत्र में तैनात किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ