तले हुए मेंढक वाला Pizza! इस देश में लॉन्च की गई अनोखी टॉपिंग में क्या-क्या?

पिज्जा हट ने चीन में एक नया पिज्जा लॉन्च किया है, जिसमें डीप फ्राई मेंढक को टॉपिंग की तरह इस्तेमाल किया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Pizza Hut

Pizza Hut

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो

बता दें कि यह पिज्जा जानी मानी कंपनी पिज्जा हट का है, जिसे गोब्लिन पिज्जा का नाम दिया है। ये कंपनी का नया क्रिएशन है। इसमें टॉपिंग के रूप में डीप-फ्राइड बुलफ्रॉग को यूज किया गया है। पिज्जा चेन ने इन नए पिज्जा को  18 नवंबर को एक वीचैट पोस्ट  के जरिए लॉन्च किया है।

इस पिज्जा को  तीन सेलेक्टेड लोकेशन से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। मसालेदार बेस के साथ इसके ऊपर ढेर सारा धनिया और पूरा बुलफ्रॉग डाला जाता है। हालांकि, जिन कस्टमर्स ने इस फूड को ट्राई किया, उन्होंने बताया कि यह विज्ञापन में दिखाई गई इमेज से काफी अलग है। यहां हम  इस पोस्ट को आपके लिए शेयर कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

आए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर इस नए मेंढक पिज्जा के बारे में मिले-जुले रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि क्या यह एक विशाल मेंढक है या एक छोटा पिज्जा? वहीं दूसरे ने कहा कि तो क्या यह बोबा पिज्जा से बेहतर है या खराब? बता दें कि इस फ्रॉग पिज्जा की कीमत 169 युआन यानी लगभग 2000 रुपये हैं। यह डंगऑन एंड फाइटर: ऑरिजिंस गेम की एक स्टोरी का हिस्सा है, जिसमें भूत अपनी खोज के दौरान पिज्जा हट आउटलेट से मिलते हैं। इस पोस्ट पर अब तक 16800 व्यूज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ