---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

नीदरलैंड में 15 साल पहले हुई थी सेक्स वर्कर की हत्या, पुलिस को खास तकनीक से मिले सुराग; जानें मामला

World News in Hindi: नीदरलैंड में एक सेक्स वर्कर का 15 साल पहले कत्ल हुआ था। पुलिस ने अब एक खास तरीके से कातिल को खोजने का प्लान बनाया है। सेक्स वर्कर की खून से सनी लाश सड़क किनारे से बरामद हुई थी। विस्तार से इस मामले के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

World Latest News: नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में 15 साल पहले हुई एक सेक्स वर्कर की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। पुलिस ने 19 साल की बर्नडेट बेट्टी स्जाबो की हत्या के मामले को सुलझाने के लिए होलोग्राम तकनीक का सहारा लिया है। होलोग्राम में महिला की छवि को दोबारा रिकॉर्ड किया गया है। इस होलोग्राम को सार्वजनिक तौर पर देखा जा सकता है। जिसके बाद पुलिस को कई सुराग मिले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द वह हत्यारे तक पहुंच जाएगी। स्जाबो की लाश खून से लथपथ एक सड़क किनारे से बरामद की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा था कि चाकू से वार करके उसका मर्डर किया गया है।

2009 में हुई थी वारदात

पुलिस ने स्जाबो की आदमकद होलोग्राम प्रतिकृति को सार्वजनिक तौर पर लगवाया है। जिसमें वह खिड़की के पीछे एक स्टूल पर बैठे दिख रही है। स्जाबो ने डेनिम शॉर्ट्स, ग्रे हील्स और तेंदुए के प्रिंट वाली ब्रा पहनी हुई है। स्जाबो के धड़ पर ड्रैगन का टैटू दिख रहा है। महिला को थ्रीD की मदद से आगे की ओर झुकते हुए कांच के पीछे दिखाया गया है। होलोग्राम पर ‘हेल्प’ लिखा दिख रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि यह होलोग्राम लोगों का ध्यान 2009 में हुई वारदात की तरफ खींच लेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:UK एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे यात्री, अचानक हैंड ग्रेनेड लेकर पहुंच गया सेना का अफसर; जानें मामला

द सन की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस प्रवक्ता एलाइन रोवर्स ने माना कि होलोग्राम लगाने के बाद उनको सुराग मिले हैं। घटनास्थल से भी सबूत इकट्ठा किए गए थे। 18 साल की उम्र में स्जाबो नीदरलैंड आई थी। वह मूल रूप से हंगरी की रहने वाली थी। आर्थिक तंगी के चलते उसने रेड लाइट एरिया में काम करना शुरू कर दिया था। हत्या से 3 महीने पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। उसके बच्चे को देखभाल के लिए एक संस्था को सौंपा गया था। बेटे को आज तक अपनी मां की हत्या का राज पता नहीं लग सका है। हत्या का सुराग नहीं मिलने पर केस ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

---विज्ञापन---

देह व्यापार को यहां कानूनी मंजूरी

हत्या की रात स्जाबो के साथ काम करने वाली दो लड़कियों ने बॉडी देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया था। मौके पर जाकर देखा तो लग रहा था कि बेरहमी से उसकी हत्या की गई है। पुलिस को कोई खास सुराग मामले में नहीं मिल पाया था। पुलिस को शक है कि एम्सटर्डम में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। हो सकता है कि किसी बाहरी ने हत्या को अंजाम दिया हो। बता दें कि नीदरलैंड में देह व्यापार को कानूनी मान्यता है। अब पुलिस ने होलोग्राम 3D विजुअलाइजेशन तकनीक से तैयार करवाया है। पुलिस ने हत्यारों का सुराग देने के लिए 25000 पाउंड (2645412 रुपये) का इनाम भी घोषित किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘एक दिन में 64 करोड़ वोटों की काउंटिंग…’, एलन मस्क ने की भारत की तारीफ; US को लेकर कही ये बात

First published on: Nov 24, 2024 06:45 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola