Dublin violence knife attack on three children: आयरलैंड की राजधानी डबलिन में तीन बच्चों और एक महिला पर चाकू से हमला होने के बाद हिंसा फैल गई है। यहां पर गुस्साए लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। साथ ही उग्र भीड़ ने कार, बस, ट्रेन में भी आग लगा दी। इसके अलावा कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। डबलिन में फैली हिंसा को लेकर न्याय मंत्री हेलेन मैकएंटी ने कहा कि लोगों का एक समूह, ठग और अपराधी, इस हमले का इस्तेमाल तबाही मचाने के लिए कर रहे हैं। आयरिश पुलिस के प्रमुख गार्डा कमिश्नर ड्रू हैरिस ने अशांति के लिए दक्षिणपंथी विचारधारा से प्रेरित लोगों को जिम्मेदार ठहराया।
लोगों ने दुकानों में की लूटपाट
हिंसा फैलने के बाद मौके पर पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया। जिसके बाद यहां पर पुलिस और लोगों के बीच भयंकर झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आग और आतिशबाजी की और कूड़ा फेंक दिया, जिसमें उन्होंने आग लगा दी। इसके साथ ही लोगों ने पुलिस कार, बस और ट्रेन सहित वाहनों को भी आग लगा दी गई, दुकानें क्षतिग्रस्त की गईं और सिटी-सेंटर डिपार्टमेंट स्टोर को लूट लिया गया।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
घटनास्थल पर सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात
बता दें कि यह हिंसा शहर के उत्तरी हिस्से के एक स्कूल के पास चाकूबाजी की घटना के बाद शुरू हुई। यहां पर गुरुवार देर शाम को 30 वर्षीय महिला कार्यकर्ता और एक पांच वर्षीय लड़की पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लड़की को तुरंत अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया। इसके अलावा छह साल की एक लड़की और पांच साल का लड़का भी गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही बताया जा रहा है कि संदिग्ध भी घायल हो गया और उसे सिटी सेंटर अस्पताल में पुलिस ने रखा है। फिलहाल, मौके पर दंगाईयों पर काबू पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं।
https://twitter.com/wallstreetcrtl/status/1727817097579999526
ये भी पढ़ें: Geert Wilders कौन हैं, जिन्होंने किया था नुपूर शर्मा का समर्थन, जो बन सकते हैं नीदरलैंड के प्रधानमंत्री
विदेशी लोगों के खिलाफ हुई नारेबाजी
मिली जानाकारी के अनुसार, दंगे इन अफवाहों के कारण भड़के थे कि हमलावर विदेशी था, हालांकि उसके बारे में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। आयरलैंड मीडिया के अनुसार, दंगाई भीड़ ने एक बस को जलाया। विदेशी लोगों को देश से बाहर भेजने के नारे लगाए। इसके अलावा दंगाइयों ने शहर के केंद्र में मौजूद एक दुकान को लूट लिया और पुलिस पर बोतलें फेंकीं और लौहे की रॉड से दंगाइयों ने दुकानों की खिड़कियां तोड़ दीं। आयरिश प्रधान मंत्री लियो वराडकर ने कहा कि चाकू मारने की घटना से देश स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं। वहीं, आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल हिगिंस ने एक बयान में कहा कि हमारी संवेदनाएं भीषण हमले से प्रभावित प्रत्येक बच्चे और उनके परिवारों के साथ हैं।
ये भी पढ़ें: Israel से बचने को अस्पताल-मरीजों को ढाल बनाया, IDF ने दुनिया को असली चेहरा दिखाया, Video Viral
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
5 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
9 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
11 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
14 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
15 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
17 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
18 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
18 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines