---विज्ञापन---

दुनिया

दुश्‍मन नहीं, बाइडेन का ‘कमांडर’ बना मुसीबत; अबतक 24 बार सीक्रेट सर्व‍िस के अधिकारियों को कर चुका घायल

Joe Biden Dog Commander: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के 'कमांडर' का खौफ सीक्रेट सर्विस के एजेंटों में देखने को मिल रहा है। अब तक कमांडर ने सीक्रेट सर्विस के एजेंटों को 24 बार काट चुका है। इस 'कमांडर' से अमेरिका की प्रथम महिला भी परेशान हैं। पढ़ें, पूरी रिपोर्ट...

Joe Biden Dog Commander: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का ‘कमांडर’ इस समय अधिकारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अब तक कमांडर ने सीक्रेट सर्विस के एजेंटों को 24 बार काट चुका है। अब अधिकारियों में कमांडर को लेकर खौफ का माहौल है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह ‘कमांडर’ सेना का कोई अधिकारी नहीं, बल्कि एक जर्मन शेफर्ड है।

बाइडेन के कुत्ते ने 24 बार एजेंटों को काटा

सीक्रेट सर्विस के दस्तावेजों से पता चलता है कि अक्टूबर 2022 से जुलाई 2023 के बीच जो बाइडेन के कुत्ते ‘कमांडर’ ने 24 बार एजेंटों को काटा है। उसने एजेंटों की कलाई, कोहनी, कमर, छाती, जांघ और कंधे पर काटा है। हालांकि, ये आंकड़े पूरी तरह सही है, यह जरूरी नहीं है। इसकी वजह यह है कि दस्तावेजों में केवल सीक्रेट सर्विस के आंकड़े हैं। इसमें व्हाइट हाउस में काम करने वाले या मैरीलैंड में कैंप डेविड के कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है।

---विज्ञापन---

एजेंटों को लगाने पड़े थे कई टांके

बता दें कि ‘कमांडर’ ने पिछले साल अक्टूबर में व्हाइट हाउस को छोड़ दिया था। उसने एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को कई जगहों पर काट लिया था, जिससे उसे अस्पताल में भर्ती होनना पड़ा। पिछले साल जून में कुत्ते ने एक एजेंट की बांह पर काट लिया था, जिससे उसे कई टांके लगाने पड़े थे। फर्श पर खून होने की वजह से पूर्वी विंग में जाने पर 20 मिनट के लिए रोक लगा दी गई थी। इसके बाद, जुलाई में ‘कमांडर’ ने एक और एजेंट के हाथ में काट लिया, जिससे उसे छह टांके लगाने पड़े थे। उसके हाथ में गहरा घाव हो गया था। एजेंट का काफी खून बह गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : छुट्टियां मनाने जा रहे हैं अमेरिका तो पढ़ लीजिए यह रिपोर्ट, ये हैं USA के 10 सबसे असुरक्षित शहर

---विज्ञापन---

जिल बाइडेन भी कुत्ते से परेशान

प्रथम महिला जिल बाइडेन के ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने इस समस्या का समाधान के लिए कई उपाय किए, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इस पर उन्होंने कमांडर को रिश्तेदारों के साथ रहने के लिए भेज दिया। इससे पहले, बाइडेन के एक और कुत्ते मेजर ने 2021 में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को काट लिया था, जिसके बाद से डेलवेयर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में क्यों अचानक बंद हुए लोगों के फोन? इंटरनेट भी ठप, नेटवर्क कंपनी ने दी सफाई

First published on: Feb 23, 2024 12:19 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola