Ryanair फ्लाइट में शराब के नशे में यात्री का हंगामा, को-पैसेंजर के प्लास्टर पर बैठा, थप्पड़ भी मारे

Ruckus on ryanair flight, Drunk flight ruckus, ryanair flight, croatia news
विज्ञापन

Ryanair Flight: क्रोएशिया जाने वाली रयानएयर की फ्लाइट में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट में एक यात्री के हाथों में प्लास्टर लगा हुआ था। इसी दौरान शराब के नशे में एक अन्य यात्री प्लास्टर के ऊपर बैठ गया। इसके बाद उसे थप्पड़ भी मारा।

बताया गया कि शराब के नशे में हंगामा कर रहे यात्री की हरकतों की वजह से फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद केबिन क्रू ने पुलिस को सतर्क कर दिया। क्रोएशिया के ज़दर में उतरते समय 34 साल के आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisment

शुक्रवार शाम को स्टैनस्टेड से फ्लाइट ने भरी थी उड़ान

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को रयानएयर की फ्लाइट ने स्टैनस्टेड से उड़ान भरी थी। फ्लाइट जैसे ही हवा में गई और लैंड करने वाली थी, तभी शराब के नशे में यात्री ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

विमान में सवार एक अन्य यात्री ने एक क्रोएशियाई रेडियो स्टेशन को बताया कि आरोपी शख्स तेज आवाज में चिल्ला रहा था। थोड़ी देर बाद उसने दूसरे यात्री पर हमला कर दिया। यात्री ने बताया कि फ्लाइट जैसे ही लैंड हुई, दो पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और हंगामा करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

एक महीने में रयानएयर की फ्लाइट में हंगामे की दूसरी घटना

बता दें कि एक महीने में रयानएयर में हंगामे की ये दूसरी घटना है। पिछले महीने, एक व्यक्ति ने उड़ान भरने से ठीक पहले विमान का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की जिससे दहशत फैल गई। 27 साल के आरोपी की पहचान पेशेवर मुक्केबाज के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट जैसे टेकऑफ हुई, पेशेवर मुक्केबाज चिल्लाने लगा और दरवाजा खोलने की बात कहने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे उतार दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ