20 शर्तों पर 95% सहमति, सुरक्षा गारंटी पर भी बनी बात, जानें ट्रंप और जेलेंस्की के बीच क्या हुई बात?

Trump and Zelenskyy Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन शांति वार्ता कराने के प्रयास फिर शुरू कर दिए हैं. उन्होंने बीते दिन फ्लोरिडा में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की. दोनों के बीच शांति योजना पर बातचीत हुई और करीब 95 प्रतिशत मुद्दों पर सहमति बन गई, लेकिन डोनाबास को लेकर सहमति नहीं बन पाई है.

Donald Trump, Volodymyr Zelenskyy

राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात फ्लोरिडा में हुई.

Trump and Zelenskyy Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने क्लब मार-ए-लोगो में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की. मीटिंग में दोनों के बीच रूस-यूक्रेन शांति योजना पर चर्चा हुई. मीटिंग खत्म होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि शांति वार्ता 95 प्रतिशत सफल हुई है, लेकिन डोनाबास को लेकर विवाद है. अगर विवाद नहीं सुलझा तो जंग लंबी चल सकती है. सही समय आने पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन प्रेसिडेंट जेलेंस्की की त्रिपक्षीय वार्ता कराई जाएगी. 8 युद्ध रुकवा चुका हूं, उम्मीद है कि 9वां युद्ध रुकवाने में भी कामयाब रहूंगा.

विज्ञापन

पुतिन और जेलेंस्की के साथ होगी त्रिपक्षीय बैठक

फ्लोरिडा में जेलेंस्की से मुलाकात के बाद पुतिन और जेलेंस्की के साथ त्रिपक्षीय बैठक की संभावना के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा होगा, निश्चित रूप से होगा और सही समय पर होगा. आज जेलेंस्की से मुलाकात हुई और सकारात्मक बातचीत हुई. वह चाहते हैं कि शांति वार्ता हो. राष्ट्रपति पुतिन से भी करीब ढाई घंटा फोन पर बात हुई. दोनों नेताओं से शांति योजना और शांति वार्ता पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस बार शांति को लेकर गंभीर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस बार शांति को लेकर गंभीर हैं. जेलेंस्की और पुतिन दोनों ही गंभीर हैं. जनता की भलाई के लिए उन्हें शांति समझौता करना होगा. 8 युद्धों का निपटारा किया है, लेकिन यह युद्ध रुकवाना बड़ी और सबसे कठिन चुनौती है, लेकिन हिम्मत नहीं हारी है. जेलेंस्की से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की है. दोनों ने शांति वार्ता को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है तो युद्ध जल्दी रुक जाएगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर से किया 8 युद्ध रुकवाने का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दावा किया है कि पिछले 11 महीना में 8 युद्ध खत्म करवाए हैं. ऐसे में अब यूनाइटेड स्टेट्स ही असली यूनाइटेड नेशन बन चुका है. घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि थाईलैंड और कंबोडिया की लड़ाई फिलहाल रुक जाएगी और वे हाल ही में हुए समझौते के अनुसार शांति से जीवन व्यतीत करेंगे. मैं दोनों देशों के नेताओं को त्वरित और निष्पक्ष फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं. जनता की भलाई के लिए यह फैसला जरूरी था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ