हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तेल टैंकर फुल और तिजोरी खाली, कैसे वेनेजुएला को मजबूर कर रहा अमेरिका? चीन-रूस से नाता तोड़ने की रखी शर्त

अमेरिका के सैनिक काराकास में हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी बीवी समेत उठा ले गए थे, उसके बाद से वेनेजुएला में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है.

विज्ञापन
मादुरो के बाद डेलसी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था, अब वही सरकार चला रही हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिगेज के नेतृत्व वाली सरकार उनके मुताबिक काम करे. अमेरिका चाहता है कि वेनेजुएला को ज्यादा तेल निकालने की मंजूरी मिलने से पहले वह चीन, रूस, ईरान और क्यूबा को ‘बाहर निकाल दे’ और उनके साथ आर्थिक संबंध खत्म कर दे. एबीसी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ट्रंप प्रशासन यह भी चाहता है कि वेनेजुएला तेल प्रोडेक्शन के लिए खास तौर पर अमेरिका के साथ पार्टनरशिप करे और बेचते वक्त अमेरिका को प्राथमिकता दे.

पिछले हफ्ते अमेरिकी हमलों के बाद से वेनेजुएला में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है. अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था. इसके बाद उन्हें उनकी बीवी समेत उठाकर अमेरिका ले गए. अब उनके खिलाफ न्यूयार्क में मुकदमा चलाया जाएगा. मादुरो के बाद वहां की सुप्रीम कोर्ट ने डेलसी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया है, अब वही वहां की सरकार चला रही हैं.

यह भी पढ़ें : ‘आओ मुझे पकड़ लो…’, मादुरो की तरह कोलंबिया के राष्ट्रपति ने भी डोनाल्ड ट्रंप को ललकारा, जानिए क्या कहा

विज्ञापन

दिवालिया करने पर तुला US

एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला की नई सरकार से कहा है कि उन्हें ज्यादा तेल निकालने की मंजूरी तभी दी जा सकती है, जब वे उनकी शर्तों को मानेंगे. अमेरिका ने शर्त रखी है कि , ‘पहले चीन, रूस, ईरान और क्यूबा को देश से बाहर निकालना होगा और उनसे आर्थिक संबंध तोड़ने होंगे. दूसरा, वेनेजुएला को तेल उत्पादन पर विशेष रूप से अमेरिका के साथ साझेदारी करने के लिए सहमत होना होगा और कच्चे तेल की बिक्री करते समय अमेरिका को प्राथमिकता देनी होगी.’ बता दें, चीन लंबे समय से वेनेजुएला का करीबी साथी रहा है, और उससे सबसे ज्यादा तेल खरीदता है.

यह भी पढ़ें : …जब थोड़ी सी तारीफ से खुश हो गए थे ट्रंप, मादुरो जैसे आरोप में जेल काट रहे राष्ट्रपति को कर दिया था माफ

विज्ञापन

कैसे कर सकता है मजबूर

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक प्राइवेट ब्रीफिंग में सांसदों को बताया है कि उनका मानना ​​है अमेरिका वेनेजुएला को मजबूर कर सकता है क्योंकि उसके मौजूदा तेल टैंकर भरे हुए हैं.

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला ने दिसंबर के आखिर में कुओं से तेल निकालना बंद कर दिया था, क्योंकि अमेरिकी नाकाबंदी की वजह से निकाले गए तेल को रखने के लिए उनके पास स्टोरेज कम पड़ रहा था. अगर कुओं से तेल नहीं निकाला जाएगा, तो उसका असर वेनेजुएला की इकॉनमी पर पड़ेगा, जिससे रोड्रिगेज का सत्ता में बना रहना मुश्किल हो सकता है. साथ ही अनुमान है तेल नहीं बिकने की वजह से काराकास कुछ ही हफ्तों में दिवालिया हो सकता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola