…जब थोड़ी सी तारीफ से खुश हो गए थे ट्रंप, मादुरो जैसे आरोप में जेल काट रहे राष्ट्रपति को कर दिया था माफ

होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज पर भी वैसे ही आरोप लगाए गए थे, जैसे निकोलस मादुरो पर लगाए गए हैं. हर्नांडेज को कोर्ट ने 45 साल की जेल की सजा भी सुनाई थी.

trump_cb4e16

हर्नांडेज को 400 टन कोकीन की तस्करी के आरोप में 45 साल की सजा हुई थी.

विज्ञापन

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और अमेरिका में उन पर मुकदमे ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी. लेकिन इस कार्रवाई के साथ ही एक गहरा विवाद भी खड़ा हो गया है. विपक्षी नेता इसे डोनाल्ड ट्रंप का ‘दोहरा मापदंड’ और ‘पाखंड’ बता रहे हैं. इस विवाद की जड़ में है होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज की कहानी. हर्नांडेज और मादुरो, दोनों पर एक ही जैसे आरोप लगाए गए. हर्नांडेज को 400 टन कोकीन की तस्करी और ड्रग तस्कर से रिश्वत लेने के आरोप में 45 साल की सजा हुई थी. लेकिन ट्रंप ने उन्हें माफ कर दिया. अब विरोधाभास यह है कि जिस ड्रग तस्करी के अपराध के लिए ट्रंप ने हर्नांडेज को ‘बेगुनाह’ मानकर रिहा किया, उसी अपराध के लिए मादुरो को आधी रात को उनके घर से उठाकर न्यूयॉर्क लाया गया है.

क्या है जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज और मादुरो की कहानी…

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने हालही हर्नांडेज को राजनीतिक उत्पीड़न का शिकार बताते हुए माफी दे दी थी. उस समय, ट्रंप ने कहा था कि हर्नांडेज के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया था. डोनाल्ड ट्रंप से जब एक ही मामले में दो तरह के व्यवहार के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘जिस आदमी को मैंने माफ किया, उसके साथ वैसा ही व्यवहार किया गया जैसा बाइडेन प्रशासन ने ट्रंप नाम के व्यक्ति के साथ किया था. यह एक ऐसा व्यक्ति था जिसे बहुत अन्यायपूर्ण तरीके से सताया गया था. वह देश का प्रमुख था.’

ट्रंप ने बार-बार तर्क दिया कि हर्नांडेज को उनके राष्ट्रपति पद की वजह से निशाना बनाया गया था और दावा किया कि यह मुकदमा राजनीति से प्रेरित था.

विज्ञापन

विपक्ष ने बताया पाखंड

ट्रंप की दोहरे मापदंड वाली नीति की आलोचना करते हुए हाउस की पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे डोनाल्ड ट्रंप का पाखंड बताया. उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन का कहना है कि मादुरो पर अमेरिकी कोर्ट में ग तस्करी का मुकदमा चलाया जाएगा, लेकिन हर्नांडेज को उसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया था और ट्रंप ने उन्हें माफ कर दिया.

कैसे गिरफ्तार हुए थे हर्नांडेज

हर्नांडेज को साल 2022 में पद छोड़ने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. फिर ड्रग तस्करी और हथियारों के आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया. उन पर सियासी गतिविधियों के लिए ड्रग लॉर्ड जोकिन ‘एल चापो’ गुजमैन से 1 मिलियन डॉलर की रिश्वत लेने का आरोप लगा था. आरोप हैं कि इसके बदले हर्नांडेज ने होंडुरास के जरिए कोकीन की तस्करी करवाई. उनके खिलाफ आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने 18 साल के ड्रग-तस्करी नेटवर्क में अहम भूमिका निभाई. इनकी वजह से अमेरिका में 400 टन से ज्यादा कोकीन पहुंची.

विज्ञापन

साथ ही कहा कि हर्नांडेज ने मशीन गन और ग्रेनेड लॉन्चर से लैस तस्करों को खुलेआम काम करने दिया. इसके बदले उन्हें सियासी गतिविधियों के लिए लाखों डॉलर की रिश्वत मिली. होंडुरास नेशनल पुलिस समेत कई सरकारी संस्थानों पर भी ऐसे ही आरोप लगे थे. इसके साथ ही कहा गया कि हर्नांडेज ने होंडुरास को ‘नार्को-स्टेट’ में बदल दिया. हालांकि, हर्नांडेज ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह राजनीतिक उत्पीड़न के शिकार हैं.

विज्ञापन

हर्नांडेज ने ट्रंप को कैसे किया खुश?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्नांडेज ने अक्टूबर में ट्रंप को चार पन्नों का पत्र लिखा था. उन्होंने पत्र में ट्रंप की खूब तारीफ की थी. साथ ही ‘न्याय के हित में’ उनके मामले का रिव्यू करने की अपील की थी. साथ ही यह भी बताया गया कि ट्रंप के पुराने सलाहकार रोजर स्टोन ने राष्ट्रपति से कहा था कि अगर माफ कर दिया जाता है, तो होंडुरास की नेशनल पार्टी को चुनाव से पहले बूस्ट मिल सकता है. माफी इतनी अचानक दी गई थी कि इस फैसले से ट्रंप के कुछ करीबी लोग भी हैरान हो गए थे.

ट्रंप ने बाद में कहा कि उनका मानना है कि यह मुकदमा ‘बाइडेन की साजिश’ थी. ट्रंप ने मीडिया से कहा कि हर्नांडेज के देश में कुछ ड्रग्स बिक रही थी, क्योंकि वह राष्ट्रपति थे, इसलिए वे उनके पीछे पड़ गए… यह बाइडेन की भयानक साजिश थी.

विज्ञापन

मादुरो पर क्या हैं आरोप?

शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकास में हमला कर अमेरिकी सैनिकों ने निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी, सिलिया फ्लोर्स को पकड़ लिया. ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ चलाकर अमेरिकी सैनिक उन्हें न्यूयार्क लेकर चले गए. अब उन पर नार्को-टेररिज्म समेत कई मामलों में मुकदमा चलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ