'आओ मुझे पकड़ लो…', मादुरो की तरह कोलंबिया के राष्ट्रपति ने भी डोनाल्ड ट्रंप को ललकारा, जानिए क्या कहा

कोलंबिया के राष्ट्रपति से पहले निकोलस मादुरो ने भी ट्रंप को चुनौती दी थी. जब अमेरिकी सैनिक ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया तो व्हाइट हाउस ने उनका मजाक बनाते हुए वीडियो जारी किया था.

COl Trump

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप ने कोलंबिया पर निशाना साधा था.

वेनेजुएला में अमेरिकी सेना के ऑपरेशन के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी है. पेट्रो ने इस ऑपरेशन की कड़ी आलोचना की और ट्रंप को सीधे चुनौती देते हुए कहा, ‘आओ मुझे पकड़ लो. मैं यहां इंतजार कर रहा हूं.’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे बमबारी करते हैं, तो ग्रामीण लोग पहाड़ों में हजारों की संख्या में गुरिल्ला बन जाएंगे. और अगर वे राष्ट्रपति को हिरासत में लेते हैं तो उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा. बता दें, पेट्रो, 1990 के दशक में हथियार छोड़ने से पहले खुद वामपंथी गुरिल्ला थे. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने फिर कभी हथियार न छूने की कसम खाई थी लेकिन मातृभूमि के लिए मैं फिर से हथियार उठा लूंगा.

विज्ञापन

दोनों देशों के बीच तनाव तब और बढ़ गया जब वेनेजुएला पर हमले के बाद ट्रंप ने रविवार कहा कि कोलंबिया को एक ऐसा व्यक्ति चला रहा है जो अमेरिका को ड्रग्स बेच रहा है. ट्रंप ने कहा था, ‘कोलंबिया भी बहुत बीमार है, इसे एक बीमार आदमी चला रहा है जिसे कोकीन बनाना और उसे अमेरिका को बेचना पसंद है. और वह बहुत लंबे समय तक ऐसा नहीं कर पाएगा.’

विज्ञापन

अक्टूबर महीने में, ट्रंप ने अवैध नशीली दवाओं के व्यापार को लेकर पेट्रो और उनके परिवार के सदस्यों पर बैन लगा दिया था. कोलंबिया दुनिया का सबसे बड़ा कोकीन पैदा करने वाला देश है. कोका के पौधे की खेती मुख्य रूप से तीन लैटिन अमेरिकी देशों – पेरू, बोलीविया और कोलंबिया में की जाती है.

विज्ञापन

मादुरो ने भी ऐसे ही ललकारा था

पेट्रो की तरह अगस्त महीने में, वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो ने भी ट्रंप को ‘आकर पकड़ने’ की चुनौती दी थी. अमेरिका ने मादुरो की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर इनाम बढ़ाया था. इसके बाद मादुरो ने तीखे भाषण में कहा था, ‘आओ मुझे पकड़ो. मैं इंतजार करूंगा. देर मत करना, कायर.’

विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने उड़ाया था मजाक

व्हाइट हाउस ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर कर मादुरो का मजाक भी उड़ाया. वीडियो में मादुरो के अमेरिका को चिढ़ाने और फिर उन्हें ही पकड़ने के लिए किए गए ऑपरेशन के सीन दिखाए गए थे.

बता दें, शनिवार को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में हमले करके राष्ट्रपति मादुरो को किडनेप कर लिया था. अमेरिकी सैनिक मादुरो को उनकी पत्नी समेत उठाकर न्यूयार्क ले गए थे. न्यूयार्क में उन पर मुकदमा चला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ