हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BRICS में ईरान-UAE की मीटिंग से ट्रंप को लगी मिर्ची, जंग खत्म होने और नई डील के दिए बड़े संकेत

Iran UAE meeting: नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और यूएई के क्राउन प्रिंस की मुलाकात पर डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक प्रतिक्रिया दी है. ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बैठक से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन दावा किया कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करने के लिए बेताब है. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनावों के बाद जंग खत्म हो सकती है.

विज्ञापन
ब्रिक्स समिट के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और यूएई के क्राउन प्रिंस की मुलाकात पर डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक प्रतिक्रिया दी है. Credit x

Iran UAE meeting: पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर एक बड़ा कूटनीतिक मोड़ देखने को मिला. सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच अचानक अहम मुलाकात हुई. दोनों नेताओं ने पुरानी कड़वाहट को भुलाकर नए सिरे से संबंध सुधारने और भविष्य की ओर देखने पर सहमति जताई. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब 14 सितंबर को ओमान में हॉर्मुज जलडमरूमध्य समझौते को लेकर खाड़ी देशों के साथ महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है.

क्या है ईरान का पिकैक्स माउंटेन और इसे क्यों उड़ाना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, क्या बंकर बस्टर बम से करेंगे हमला?

ईरान-यूएई की इस नजदीकी पर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने इस बैठक पर बेपरवाह रुख अपनाते हुए कहा, “मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता (‘I don’t care’), यह उन पर निर्भर करता है और यह ठीक है.” हालांकि, इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के जल्द खत्म होने का दावा भी कर दिया. आयरिश ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ युद्ध इसी साल, शायद नवंबर में होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के तुरंत बाद या उससे पहले ही खत्म हो जाएगा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि युद्ध खत्म होते ही पेट्रोल और गैसोलीन की कीमतों में भारी गिरावट आएगी.

विज्ञापन

ट्रंप ने आगे दावा किया कि तेहरान अमेरिका के साथ समझौता करने के लिए लगातार संपर्क साध रहा है. उन्होंने कहा, “ईरान एक डील करना बहुत चाहता है और वे लगातार फोन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें एक सही और सख्त डील करनी होगी. मैं किसी कमजोर समझौते पर राजी नहीं होने जा रहा.”

दूसरी तरफ, ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने साफ किया कि ईरान को यूएई या अपने पड़ोसी मुल्कों से कोई समस्या नहीं है, बल्कि उनका विरोध सिर्फ इलाके में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लेकर है. उन्होंने ब्रिक्स मंच से पश्चिमी प्रतिबंधों और हमलों की कड़ी निंदा की. वहीं, ब्रिक्स घोषणापत्र में भी सभी पक्षों से अत्यधिक संयम बरतने और बातचीत के जरिए शांति बहाली की अपील की गई है.

विज्ञापन

मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को झटका! भारतीय-अमेरिकियों के बीच पॉपुलैरिटी हो रही कम, सर्वे में सामने आई बड़ी बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola