ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक? राष्ट्रपति के फ्लोरिडा रिसॉर्ट के ऊपर पहुंचे 3 एयरक्राफ्ट तो भेजने पड़े F-16 फाइटर जेट

Donald Trump Security Big Lapse : यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फ्लोरिडा रिसॉर्ट नो फ्लाई जोन है। इसके बाद भी तीन सिविलियन एयरक्राफ्ट पहुंच गए और नो फ्लाई जोन का उल्लंघन किया। इस पर सेना को एफ-16 फाइटर जेट भेजने पड़े।

Donald Trump

Donald Trump

Donald Trump Security Big Lapse : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। नो फ्लाई जोन होने के बाद भी ट्रंप के फ्लोरिडा रिसोर्ट के ऊपर अचानक से 3 सिविलियन एयरक्राफ्ट पहुंच गए, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इस पर यूएस सेना ने तुरंत F-16 फाइटर जेट भेजे। फाइटर जेट देखकर तीनों सिविलियन एयरफ्राफ्ट नो फ्लाई जोन से बाहर निकले।

विज्ञापन

तीन सिविलियन एयरक्राफ्ट ने कथित तौर पर फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट के ऊपर नो फ्लाई जोन का उल्लंघन किया, जिससे उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस रक्षा कमान (NORAD) को F-16 फाइटर जेट विमानों को वहां भेजना पड़ा। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एफ-16 फाइटर जेट ने फ्लेयर्स तैनात किए और तीनों एयरक्राफ्ट को ट्रंप के रिसोर्ट के ऊपर वाले एरिया से बाहर निकाला गया। हालांकि, News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

पिछले महीने हुई थीं ऐसी घटनाएं

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में यह घटना पिछले महीने हुई थी। 15 फरवरी को दो बार सुबह 11:05 बजे, दोपहर 12:10 बजे और 17 फरवरी को एक बार दोपहर 12:50 बजे नो फ्लाई जोन का उल्लंघन हुआ था। फरवरी में यह उल्लंघन ट्रंप के फ्लोरिडा दौरे के दौरान हुआ था, इसलिए इसे राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक के चूक में देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि तीनों सिविलियन एयरक्राफ्ट ट्रंप के रिसोर्ट के ऊपर कैसे पहुंचे?

विज्ञापन

नो फ्लाई जोन का किया उल्लंघन

एक के बाद एक एयरक्राफ्ट गुजरने के बाद अमेरिकी सेना एक्टिव हुई और हवाई क्षेत्र में F-16 फाइटर जेट तैनात कर दिए। माना जा रहा है कि ये एक सामान्य घटनाएं हो सकती हैं, क्योंकि हाल ही के दिनों में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ