मादुरो के बेडरूम में है एक सेफ जगह, छिप जाते तो पकड़ पाना था मुश्किल , जानिए क्या है सीक्रेट रूम?

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के वक्त एक ऐसी बात हुई थी, जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में मादुरो के बेडरूम में मौजूद एक दरवाजे का जिक्र किया था, जिसमें वो घुसने की कोशिश कर रहे थे. दावा है कि वो एक सीक्रेट रूम है.

Nicolas Maduro

Credit: Social Media

3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला में जो हुआ, उसके बारे में सोचकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. अमेरिका ने वेनेजुएला पर ताबड़तोड़ हमले किए. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला गया. अमेरिका की डेल्टा फोर्स दोनों को गिरफ्तार कर अमेरिका ले आई. इस पूरे घटनाक्रम में एक ऐसी बात ऐसी थी, जिसके बारे में खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को इसका हिंट दिया था. वो हिंट था सीक्रेट रूम का दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने क्या कहा था?

वेनेजुएला पर हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने उस रात की पूरी कहानी बताई थी. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की डेल्टा फोर्स जब राष्ट्रपति मादुरो के बेडरूम में अंदर घुसी तो वो अपने रूम में मौजूद एक बंकर के दरवाजे को बंद की कोशिश कर रहे थे. लेकिन दरवाजा इतना भारी था कि वो उसे बंद नहीं कर पाए. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कमांडर्स ने तेजी दिखाते हुए मादुरो को झपट लिया और उन्हें कुंडी बंद करने का ज्यादा समय नहीं मिल पाया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर मादुरो बंकर के भीतर चले गए होते तो उन्हें निकाल पाना बेहद मुश्किल था. लेकिन अमेरिकी कमांडर्स अपने साथ मैसिव ब्लोटोर्च लेकर गए थे, जो किसी भी तरह के दरवाजे को काटने में सक्षम है.

क्या है मादुरो का सीक्रेट रूम?

जानकारी के मुताबिक ये दरवाजा वेनेजुएला के बड़े रहस्यों का एक हिस्सा है. कहा जाता है कि इसे बनाने में चीन की मदद ली गई है. दावा ये भी है कि ये दरवाजा एक बंकर में जाने का रास्ता है, जो अपने अंदर कई राज समेटे हुए हैं. ये बेहद शानदार और आधुनिक सुविधाओं से लैस है. यहां पर महीनों का राशन और राहत सामग्री समेत तमाम जरूरी चीजें मौजूद हैं. कहा जाता है कि बड़े से बड़े बम धमाके भी बंकर का कुछ नहीं बिगाड़ सकते. इस सीक्रेट रूम में एक पावरफुल मिलिट्री कमांड सेंटर भी है, जहां से सेना को डायरेक्ट बात की जा सकती है. जब अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया तब इसी जगह से रडार और मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट किया जा सकता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ