अमेरिकी प्रशासन ने तकनीक की दुनिया में एक बड़ा और हैरान करने वाला बदलाव किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करते हुए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) का आधिकारिक नाम बदलकर ‘सुपर इंटेलिजेंस’ (SI) करने का आदेश जारी किया है. इस आदेश के प्रभावी होने के बाद अब अमेरिकी संघीय सरकार के सभी विभागों और आधिकारिक कामकाज में ‘AI’ या ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ शब्द का इस्तेमाल पूरी तरह बंद किया जाएगा.
सरकार के दस्तावेजों, नीतिगत फैसलों और सरकारी विभागों के पत्राचार में ‘सुपर इंटेलिजेंस’ या संक्षेप में ‘SI’ लिखा जाएगा.
यह भी पढ़ें : व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप TV’, क्यों नाराज हुए US राष्ट्रपति; जानिए क्या है पूरा विवाद
आदेश में क्या कहा गया है?
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि सरकार द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली ऐसी होनी चाहिए जो इस तकनीक की असाधारण क्षमताओं और अमेरिकी जनता के लिए इसके असीम अवसरों को सही मायने में दर्शाए. आदेश के अनुसार, ‘सुपर इंटेलिजेंस’ शब्द इस तकनीक के वादों, संभावनाओं और तेजी से बढ़ती ताकत को अधिक सटीक ढंग से व्यक्त करता है. इसलिए मेरे प्रशासन की नीति है कि कानून के तहत कार्यकारी शाखा अब ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) की जगह ‘सुपर इंटेलिजेंस’ (SI) शब्द का ही इस्तेमाल करेगी. ‘AI’ शब्द को मान्यता नहीं दी जाएगी.’
ट्रंप के साथ बैठक के बाद क्या बोले टेक दिग्गज?
व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के दिग्गज टेक लीडर्स के बीच ‘सुपर इंटेलिजेंस’ पर अहम बैठक हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एक्सएआई के प्रमुख एलन मस्क और अन्य शीर्ष टेक दिग्गजों के साथ ‘सुपर इंटेलिजेंस’ को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक के तुरंत बाद राष्ट्रपति ट्रंप और मार्क जुकरबर्ग, सुंदर पिचाई और एलन मस्क ने मीडिया को संबोधित किया.
‘सुपर इंटेलिजेंस’ के लिए स्वेच्छा से सुरक्षा मानक तय
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि टेक कंपनियों के साथ मिलकर सुरक्षा मानकों और तकनीक की निगरानी को लेकर सहमति बनी है. ट्रंप ने कहा कि टेक कंपनियां तकनीक के विकास और उसकी सुरक्षा के लिए खुद निगरानी तंत्र तैयार कर रही हैं, जो बेहद जरूरी है.
टेक दिग्गजों ने क्या कहा?
मीडिया ब्रीफिंग के दौरान सभी टेक लीडर्स ने तकनीक के भविष्य और उसके प्रभाव पर अपनी बात रखी
- गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इंडस्ट्री को तकनीक से जुड़े जोखिमों को गंभीरता से समझना और संभालना होगा. राष्ट्रपति ने उद्योग जगत से आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने को कहा है.
- मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने जोर देकर कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता और यूजर्स में भरोसा कायम करना है, ताकि लोग निश्चिंत रहें कि तकनीक उसी तरह काम कर रही है जैसा सोचा गया है.
- एक्सAI के चीफ एलन मस्क ने कहा कि सुपर इंटेलिजेंस से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे और पूरी दुनिया को इसका सीधा लाभ मिलेगा. नौकरियों पर पड़ने वाले असर के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय के साथ काम करने के तरीके हमेशा बदलते रहे हैं.
यह भी पढ़ें : एक दिन में कितनी बार झूठ बोलते हैं डोनाल्ड ट्रंप? पहले कार्यकाल के 4 साल में बोले थे 30573 झूठ
संबंधित खबरें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
34 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भिड़ में घुसी कार, 10 लोग गंभीर घायल
2 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ाने भरने पर लगाया था बैन
3 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
14 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
17 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
18 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
22 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
23 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
1 day agoAaj Ki Taaza Khabar: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines