Donald Trump Next Traget: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बाद अपने अगले टारगेट के बारे में बता दिया है। उन्होंने खुला इशारा किया है कि उनका अगला निशाना क्यूबा होगा, जहां अगले कुछ महीनों में भारी उथल पुथल मच सकती है। वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि क्यूबा को ले लेने का सम्मान मिलेगा। मैं इसे आजाद कर सकता हूं या ले सकता हूं। मैं इसके साथ जो चाहूं कर सकता हूं।
मिडिल ईस्ट की जंग कब होगी खत्म? डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दिया बड़ा अपडेट, 17 दिन से ‘तबाह’ हो रहे 15 देश
ट्रंप की लैटिन अमेरिका पर कब्जे की मंशा
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हाल के ही वर्षों में क्यूबा आर्थिक संकट, बिजली की कमी और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों से जूझ रहा है। बता दें कि इसका मतलब यह है कि ट्रंप लैटिन अमेरिका में अब दबदबा कायम करना चाहते हैं। इसलिए अब क्यूबा पर उनकी नजर है और पिछले कुछ महीनों में उन्होंने क्यूबा को लेकर विवादास्पद बयान दिए हैं। उनका कहना है कि क्यूबा पूरी तरह ढहने की कगार पर है। इसलिए क्यूबा का डील करके ‘फ्रेंडली टेकओवर’ करने की योजना है।
आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा क्यूबा
ट्रंप का कहना है कि ईरान का युद्ध खत्म करना अब प्राथमिकता है, लेकिन अब क्यूबा का नंबर है। क्यूबा के साथ बातचीत चल रही है और वे कोई समझौता करना चाहते हैं। क्योंकि क्यूबा बहुत बुरे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। क्यूबा कच्चे तेल का आयात तक नहीं कर पा रहा है, इसलिए देश के पावर प्लांट और ट्रांसपोर्ट ठप पड़े हैं। इस वजह से पूरे देश में बिजली की भारी कटौती चल रही है। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कानेल ने समझौता करने के लिए बात की है।
बातचीत के बीच विवाद होने की भी आशंका
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह संकेत भी दिए हैं कि क्यूबा के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद भी हो सकते हैं, लेकिन कूटनीति के साथ विवाद को सुझला सकते हैं। क्योंकि बेशक समझौते के लिए बातचीत जारी है, लेकिन क्यूबा को स्पष्ट कर दिया गया है कि प्रतिबंधों में ढील तभी दी जाएगी, जब क्यूबा राजनीतिक और आर्थिक सुधार करेगा। क्यूबा का एक शर्त यह भी है कि बातचीत या समझौता करते समय उनकी स्वतंत्रता और संप्रभुता’ का सम्मान किया जाना चाहिए, नहीं तो विवाद हो सकता है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
50 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
1 hr agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
1 hr agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
12 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
13 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
14 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
15 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
15 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
19 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines