Donald Trump India economy dead: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ डील पर बात नहीं बन पाने के कारण काफी गुस्से में हैं। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत हमारा मित्र हैं लेकिन उनका टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा है। ऐसे में उन पर टैरिफ लगाना जरूरी है।
भारत के टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा है
इस दौरान ट्रंप ने भारत और रूस की अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि भारत, रूस के साथ क्या करता है? मुझे तो यह फर्क पड़ता है कि वे दोनों देश मिलकर अपनी इकोनॉमी को खत्म करना चाहते हैं। हमने भारत के साथ बहुत ही कम व्यापार किया है। उनके टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा है। ऐसे में रूस और अमेरिका भी कोई व्यापार नहीं करते हैं। ऐसे में इसे ऐसे ही रहने देते हैं। रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव जो खुद को अभी भी राष्ट्रपति समझते हैं उनको अपनी बातों पर ध्यान देना होगा।
ये भी पढ़ेंः ईरानी तेल खरीद पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, 6 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, लिस्ट में शामिल ये नाम
ट्रंप ने यह बयान 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के कुछ ही घंटों बाद दिया है। ट्रंप ने मास्को पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका और रूस मिलकर कोई व्यापार नहीं करते हैं और ऐसा ही रहना चाहिए। बता दें कि ट्रंप ने यह पोस्ट करते समय मर्यादा का भी ध्यान नहीं रखा।
ट्रंप टैरिफ पर सरकार ने क्या कहा?
बता दें कि भारत ने भी ट्रंप के टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत ने कहा कि किसानों, उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाए जाएंगे। हालांकि सरकार का बयान इस समय पर भी नपा तुला नजर आया। सरकार ने कहा कि इंडिया और यूएस बीते कुछ महीनों से एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक लाभ पर पहुंचने के लिए बातचीत कर रहे हैं। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘हो सकता है पाकिस्तान भारत को तेल बेचे’, इंडिया पर 25 फीसदी टैरिफ के बाद ट्रंप का ऐलान
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
2 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
3 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
5 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
6 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
6 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
18 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
23 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines