'हो सकता है पाकिस्तान भारत को तेल बेचे', इंडिया पर 25 फीसदी टैरिफ के बाद ट्रंप का ऐलान

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता संभालने के बाद से ही किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने टैरिफ का ऐलान किया, जिसके बाद दुनियाभर के कई देशों में उथल-पुथल मच गई। अब उन्होंने पाकिस्तान के साथ नई डील की है।

Trump

Photo Credit- X

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ कई देशों की जंग रुकवाने का दावा करते नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके टैरिफ के ऐलान से हलचल मची है। हाल ही में उन्होंने एक नया ऐलान कर दिया है। उनके इस कदम से भारत को झटका लग सकता है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐलान किया कि उनका देश और पाकिस्तान मिलकर एक बड़ा तेल का भंडार विकसित करने वाले हैं। साथ ही ट्रंप ने ये भी इशारा किया कि आने वाले समय में भारत पाकिस्तान से तेल खरीद सकता है।

विज्ञापन

टैरिफ के बाद नया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिन ही भारत पर 25 फीसदी तक टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसके अगले दिन ही ट्रंप ने एक और ऐलान कर दिया। उनके इस ऐलान से पाकिस्तान को तो राहत मिलेगी, लेकिन भारत में नाराजगी देखने को मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान और अमेरिका मिलकर विशाल तेल भंडार विकसित करने जा रहे हैं, इस समझौते की जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने ये भी कहा कि ‘वह आगे चलकर इसको भारत को भी बेच सकते हैं।’

विज्ञापन

1 अगस्त से लागू होगा नया टैरिफ

बता दें कि इससे पहले अमेरिका भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुका है। साथ ही कुछ और नए नियमों का भी ऐलान किया है। नया टैरिफ कल यानी 1 अगस्त से लागू होगा। भारत के अलावा और भी कई देशों पर टैरिफ का ऐलान किया है। वहीं, ट्रंप का ये भी कहना है कि अमेरिका वर्तमान में और भी कई देशों के साथ व्यापार को लेकर बात कर रहा है। इसको देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले समय में पाकिस्तान की तरह ही अमेरिका दूसरे देशों के साथ व्यापार समझौते पर साइन कर सकता है।

विज्ञापन

ट्रंप भारत-पाकिस्तान को लेकर दे चुके हैं बयान

बता दें कि ट्रंप पाकिस्तान और भारत के बीच चले संघर्ष को लेकर भी कई बार अपनी तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने दर्जनों बार अपने भाषण में दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर बात की। बीते दिनों उनके बार-बार दिए जा रहे इस बयान पर विपक्ष की नाराजगी भी देखने को मिली। अब ट्रंप के पाकिस्तान को लेकर किए गए ऐलान से एक फिर यह चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ