चीन को दुनिया का ‘मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस’ और दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में जाना जाता है. कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा शासित यह देश आधिकारिक तौर पर समाजवादी समानता का दावा करता है. लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक नई बहस ने सबका ध्यान खींचा है – क्या चीन में भी कोई जाति व्यवस्था काम कर रही है?
यह बहस तब तेज हुई जब इंटरनेट यूजर्स, विशेषकर भारतीयों ने चीन की सामाजिक संरचना की तुलना भारत की पारंपरिक व्यवस्था से करनी शुरू की. उन्होंने तर्क दिया कि चीन में भी किसी व्यक्ति के अवसर और उसका भविष्य काफी हद तक उसके जन्म की परिस्थितियों से तय होता है. इस चर्चा के केंद्र में चीन की ‘हुकोउ’ घरेलू पंजीकरण प्रणाली है.
यह भी पढ़ें : कोरोना महामारी की जिम्मेदार चीनी लैब से निकला अमेरिका का ‘कनेक्शन’, तुलसी गबार्ड ने किया हैरान करने वाला खुलासा
प्राचीन चीन का ‘चार व्यवसाय’ मॉडल
इस बहस को समझने के लिए चीन के इतिहास को खंगालना जरूरी है. कम्युनिस्ट क्रांति से बहुत पहले चीनी समाज ‘शि-नोंग-गोंग-शांग’ नाम के सामाजिक ढांचे के इर्द-गिर्द संगठित था. ईस्वी सन 111 में हान राजवंश के दौरान औपचारिक रूप दी गई इस व्यवस्था में लोगों को चार प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया था. पहली कैटेगरी शि है, जिसमें विद्वान और सरकारी अधिकारी होते थे, इन्हें समाज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त था. दूसरे नंबर पर नोंग आते हैं, जो किसान होते थे. तीसरे नंबर पर कुशल श्रम करने वाले लोग कारीगर और शिल्पकार गोंग आते थे. वहीं, चौथे नंबर पर शांग आते हैं, जो व्यापारी और दुकानदार होते थे.
विशेषज्ञों का कहना है कि यह व्यवस्था भारत की प्राचीन ‘वर्ण व्यवस्था’ से मिलती-जुलती जरूर थी, लेकिन यह कोई कठोर वंशानुगत जाति व्यवस्था नहीं थी. इसमें सामाजिक गतिशीलता संभव थी. उदाहरण के लिए, एक साधारण व्यापारी का बेटा भी शाही परीक्षा पास करके सर्वोच्च ‘विद्वान-अधिकारी’ बन सकता था.
यह भी पढ़ें : समंदर में भारत की ‘त्रिशक्ति’… चीन की हर चालाकी होगी ढेर! आजादी के बाद दूसरी बार इतिहास रचने जा रही भारतीय नौसेना
कम्युनिस्ट युग की ‘हुकोउ’ प्रणाली
असली विवाद आधुनिक चीन की ‘हुकोउ’ व्यवस्था को लेकर है, जिसे 1950 के दशक में माओत्से तुंग की सरकार द्वारा बेहद सख्त बना दिया गया. हुकोउ मूल रूप से एक नागरिक को जन्म के आधार पर दो हिस्सों में बांटता है, ग्रामीण या शहरी निवासी.
एक देश, दो दुनिया
अमेरिकी प्रकाशन डिप्लोमैटिक कूरियर के मुताबिक, इस भेदभाव ने चीन को ‘दो अलग-अलग राष्ट्रों’ में विभाजित कर दिया है. ग्रामीण हुकोउ धारक जब काम की तलाश में शहरों में आते हैं, तो उन्हें सबसे खतरनाक और कम वेतन वाली नौकरियां मिलती हैं. आर्थिक सुधारों के बावजूद उन्हें स्थानीय स्कूलों और अस्पतालों का लाभ नहीं मिलता. चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 के अंत तक चीन में अपने गृहनगर से दूर रहने वाले प्रवासियों यानी ‘फ्लोटिंग पापुलेशन’ की संख्या लगभग 35.8 करोड़ पहुंच चुकी है, जो देश की कुल आबादी का करीब एक चौथाई हिस्सा है.
यह भी पढ़ें : खत्म ही होने वाला था दुनिया का तेल, तभी चीन ने निकाला हल, 20 साल पुराने प्लान से टाला ‘ऑयल क्राइसिस’
चीनी विद्वानों ने दावों को किया खारिज
चीनी समाज और बीजिंग के विश्लेषकों ने इस तुलना को पूरी तरह खारिज किया है. पेकिंग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर झांग यिवू ने ‘द ग्लोबल टाइम्स’ से बात करते हुए कहा, ‘यह पूरी तरह हास्यास्पद है. ‘शि-नोंग-गोंग-शांग’ केवल एक व्यावसायिक व्यवस्था थी, कोई वंशानुगत जाति व्यवस्था नहीं. कुछ लोगों में चीन की ऐतिहासिक संस्कृति के बुनियादी ज्ञान की कमी है.’
संबंधित खबरें
दादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
30 mins agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
47 mins agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
2 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
8 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
16 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
17 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
21 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
22 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines