disease x alert: दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशंकित महामारी एक्स को देखते हुए चिंता में है। महामारी एक्स को लेकर कहा जा रहा है कि यह कोरोना से काफी घातक है। डब्ल्यूएचओ की ओर से कहा गया है कि आशंका है कि यह कभी भी दस्तक दे सकती है। इस बीमारी से निपटने के लिए तेजी से टीके विकसित करने की जरूरत है। इसके विनाशकारी प्रभाव कोरोना से कहीं अधिक हैं।
इसलिए कोई गारंटी नहीं है कि कोविड की तरह जल्दी इसका कोई तोड़ निकल पाएगा। कोविड भी एकदम से आया था। दुनिया इसके लिए जरा सी भी तैयार नहीं थी। कोविड काल में मई से दिसंबर के बीच यूके के वैक्सीन टास्कफोर्स के अध्यक्ष रहे केट बिंघम की ओर से काफी बातें इस संबंध में कही गई हैं। वे कोविड को बड़ी, लेकिन अब रेगुलर बीमारी मान रहे हैं।
…जब फ्लू ने ली थी 50 मिलियन लोगों की जान
1918 में दुनियाभर में फ्लू महामारी फैली थी। जिसके कारण लगभग 50 मिलियन लोग मारे गए थे। जो फर्स्ट वर्ल्ड वॉर से दोगुने हैं। आज दुनिया के लिए कई वायरस चिंता बने हुए हैं। जो कोई एक नहीं, काफी अधिक मात्रा में हैं। हालांकि सभी मानव जाति के लिए खतरा नहीं हैं। लेकिन ये धरती पर दूसरे जीवों के मुकाबले अधिक हैं।
यह भी पढ़ें-यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देगा अमेरिका, मॉस्को को कड़ा जवाब देने की तैयारी में कीव
वैज्ञानिक अभी 25 वायरस के बारे में ही पूरी तरह जान पाए हैं। हर वायरस फैमिली में इनके अलग-अलग स्वरूप हैं, जो महामारी फैलाने में मददगार बन सकते हैं। केट ने कहा कि धरती पर दस लाख तक वायरस हो सकते हैं। लाखों लोगों को मारने के साथ ही ये आसानी से एक से दूसरी प्रजाति में मिल सकते हैं।
…कोरोना से लोग ठीक तो हो रहे थे
कोविड को लेकर एक बात सही रही थी। बेशक इस महामारी ने 20 मिलियन से अधिक लोगों की जान ली। लेकिन इस बीमारी से ग्रस्त अधिकांश लोग ठीक होने में भी कामयाब रहे। एक्स वायरस इबोला और खसरे जितना घातक है। जिनमें मौत की दर 67 फीसदी तक रहती है। महामारी फैलने के 3 मुख्य कारण हैं।
वनों की कटाई, तेजी से बढ़ती आबादी औ वैश्वीकरण। जिसके कारण वायरस अधिक फैले हैं। इनसे निपटने के लिए धरातल पर काम करने की जरूरत है। इससे निपटने के लिए हमें खर्च की सीमाओं को देखने की जरूरत नहीं है। कोविड फैला तो लगभग दुनियाभर में 16 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान दुनिया को उठाना पड़ा था।
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
3 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
7 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
8 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
8 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
8 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
9 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
16 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
22 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines