देवर्षि डेका कौन? जिसे ऑस्ट्रेलिया ने दी नागरिकता, भारत से पढ़ने गया और फिर...

Devarshi Deka Australia: भारत से ऑस्ट्रेलिया पढ़ने गए देवर्षि डेका पर अचानक हमला हो गया। इस हमले में देवर्षि ने काफी कुछ हमेशा के लिए खो दिया। अब वो कभी चल नहीं सकेंगे। हालांकि आस्ट्रेलिया की सरकार से देवर्षि को बड़ी राहत मिली है।

Devarshi Deka Australia
विज्ञापन

Devarshi Deka Australia: भारत से ऑस्ट्रेलिया पढ़ने गए एक स्टूडेंट पर जानलेवा हमला हुआ। स्टूडेंट का नाम देवर्षि डेका था। महीनों बाद जब उनकी आंखें खुली तो उन्होंने खुद को हॉस्पिटल में पाया। एक तरफ वो चलने में असमर्थ थे और दूसरी तरफ वीजा भी एक्सपायर होने वाला था। ऐसे में सवाल ये था कि क्या इसी हालत में उन्हें भारत वापस आना पड़ेगा? ये बात ऑस्ट्रेलियन सरकार तक पहुंची और उन्होंने एक हफ्ते के अंदर देवर्षि को देश का स्थायी नागरिक घोषित कर दिया।

हॉबर्ट में हुआ हादसा

दरअसल पिछले साल नवंबर में देवर्शी को तस्मानिया विश्वविद्यालय में दाखिला मिल गया था। ऑस्ट्रेलिया आने के बाद देवर्षि ने कॉलेज ज्वॉइन किया। कुछ दिनों बाद वो दोस्तों के साथ नाइट आउट पर गए। हॉबर्ट में देवर्षि पर हमला हो गया। उन्हें बुरी तरह से मारा-पीटा गया था। कुछ महीनों बाद जब देवर्षि की आंख खुली तो वो हॉस्पिटल में थे। उनके दिमाग के कुछ हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया था, आंखों की रोशनी धीरे-धीरे जाने लगी थी और डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि अब वो कभी चल नहीं सकेंगे।

Advertisment

Devarshi Deka indian student become Australian residency

ऑस्ट्रेलिया ने दिखाई दरियादिली

हॉबर्ट स्थित अस्पताल में देवर्षि का इलाज चल रहा था। इस दौरान देवर्षि के परिवार और दोस्तों को एक चिंता सताने लगी। देवर्षि स्टूडेंट वीजा पर भारत से ऑस्ट्रेलिया आए थे और उनका वीजा जल्द ही एक्सपायर होने वाला था। एडवोकेट रिक कौशिक ने देवर्षि की मदद की। उन्होंने पैसे जुटाकर देवर्षि के लिए अभियान शुरू किया। कौशिक का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में चीजें काफी तेजी से हुईं। ऑस्ट्रेलियन सरकार ने देवर्षि से उनके डॉक्यूमेंट्स मांगे और कुछ ही दिन में उन्हें यहां की स्थायी नागरिकता दे दी गई। देवर्षि ने इसके लिए ऑस्ट्रेलिया की सरकार को भी धन्यवाद किया है।

Devarshi Deka Australia residency

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने भी दी मंजूरी

देवर्शी ने इसके लिए ऑस्ट्रेलिया की सरकार को भी धन्यवाद किया है। उन्होंने तस्मानिया के सांसद को भी पत्र लिखकर धन्यवाद दिया है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय ने भी देवर्षि को नागरिता देने का समर्थन किया है। विदेश मंत्रालय की मंजूरी के बाद देवर्षि को नागरिकता दे दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ