Delta Airlines Suspends Food Service in Flights: हवाई यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। अमेरिका की सबसे बड़ी एयरलाइन की फ्लाइटों ने अब खाना नहीं मिलेगा। एयरलाइन ने अपनी 200 से अधिक डेट्रॉयट फ्लाइटों में फूड सर्विस सस्पेंड कर दी है। डेट्रॉयट मेट्रोपॉलिटन एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली डेल्टा एयर लाइन्स की 200 से अधिक फ्लाइटों के पैसेंजरों को अब फ्लाइट में खाने का इंतजाम खुद ही करना होगा।
एयरलाइन की ओर से कहा कहा गया है कि एयरलाइन को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा एयरलाइन के पैसेंजरों को एयरपोर्ट की रसोई से उपलब्ध कराए जाने वाले खाने में अनियमितता होने की रिपोर्ट दी गई है। इसलिए एयरलाइन ने अगले आदेश तक अपनी फ्लाइटों में पैसेंजरों को फूड उपलब्ध कराने पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें:एक और देश युद्ध की तैयारी में! Kim Jong की बहन ने दी साउथ कोरिया को अंजाम भुगतने की धमकी
खराब चिकन खाने से बीमार हो गए थे पैसेंजर्स
एयरलाइन ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि डेट्रॉयट मेट्रो एयरपोर्ट पर एयरलाइन की रसोई में बनने वाले खाने का निरीक्षण फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा किया गया। इस दौरान खाने में अनियमितताएं मिलीं तो रसोई में खाना बनाने पर रोक लगा दी गई। डेल्टा ने कहा कि वह अब फ्लाइटों में फूड सर्विस बहाल करने के लिए गर्म और ठंडा खाना तैयार करने के तरीके में बदलाव कर रहा है।
इंतजाम होने के बाद ही फूड सर्विस बहाल करने का फैसला लिया जाएगा। जुलाई 2024 में डेट्रॉयट से एम्सटर्डम के लिए टेकऑफ हुई फ्लाइट में डेल्टा की ओर से पैसेंजरों को फफूंदी वाला चिकन परोसा गया था, जिससे कई यात्री बीमार हो गए थे। इस समस्या के कारण फ्लाइट को न्यूयॉर्क में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद रसोई के खाने की जांच की गई थी।
यह भी पढ़ें:प्राइवेट रूम, जिम और आलीशान होटल जैसा व्यू…दुनिया के पहले कमर्शियल स्पेस स्टेशन का डिजाइन वायरल
थर्ड-पार्टी कैटरिंग किचन से एयरलाइन का समझौता
हालांकि अभी मामले में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन एयरलाइन ने कहा कि किसी भी कर्मचारी या ग्राहक के बीमार होने की सूचना नहीं मिली थी। फिर भी पीड़ित ग्राहकों को मुआवजे के रूप में ट्रैवल वाउचर या फ्रीक्वेंट फ्लायर माइल्स दिए गए हैं। एयरलाइन्स एक दिन में हज़ारों फूड पैकेट यात्रियों को परोसती है।
आम तौर पर यह सर्विस थर्ड-पार्टी कैटरिंग किचन के जरिए दी जाती है। डेल्टा के साथ काम करने वाली डू एंड कंपनी ने भी मामले पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। कंपनी के साथ एयरलाइन अधिकारियों की बातचीत चल रही है। अगर कंपनी के काम में लापरवाही मिलेगी तो कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया जाएगा और किसी दूसरी कंपनी को खाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘जिंदा’ नास्त्रेदमस की डराने वाली भविष्यवाणी! इजरायल-ईरान युद्ध से छिड़ जाएगा तीसरा विश्व युद्ध
संबंधित खबरें
होर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
1 hr agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
9 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
10 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
13 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
14 hrs agoLIVE: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में की अहम बैठक
15 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
22 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines