एक और देश युद्ध की तैयारी में! Kim Jong की बहन ने दी साउथ कोरिया को अंजाम भुगतने की धमकी

North Korea VS South Korea: नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। किम जोंग की बहन ने पड़ोसी देश को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। नॉर्थ कोरिया साउथ कोरिया से सभी कनेक्शन खत्म कर चुका है और देश की सेना युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार है।

North Korea VS South Korea

दोनों देशों के बीच दुश्मनी काफी पुरानी है।

North Korea South Korea Conflict Update: रूस-यूक्रेन, इजरायल-फिलिस्तीन, इजरायल-लेबनान और इजरायल-ईरान के बाद दुनिया के 2 और देश आपस में भिड़ने के तैयार हैं। नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया की दुश्मनी से पूरी दुनिया वाकिफ है, लेकिन वर्तमान में दोनों देशों में तनाव और बढ़ गया है। दोनों देश युद्ध की तैयारी में हैं। खासकर तानाशाह किम जोंग अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने के आदेश दे चुके हैं। अब उनकी बहन किम यो जोंग ने साउथ कोरिया को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी है। जी हां, साउथ कोरिया ने मानव रहित ड्रोन नॉर्थ कोरिया के एरिया में उड़ाया तो किम यो जंग ने जवाबी हमला करने की चेतावनी दी डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना चेतावनी दिए किया जाएगा हमला

नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि दक्षिण कोरिया ने 3 अक्टूबर, 9 और 10 अक्टूबर को नॉर्थ कोरिया के हवाई क्षेत्र में मानवरहित ड्रोन उड़ाए। हालांकि दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने इस आरोप का खंडन किया था, लेकिन बाद में संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने अपने बयान में संशोधन करते हुए कहा कि इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि नॉर्थ कोरिया के आरोप सही हैं या नहीं। इसके बाद शनिवार रात तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने एक बयान जारी करके कहा कि साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया की सुरक्षा को खतरे में डालने का काम किया है, इसलिए अगर अब नॉर्थ कोरिया में ड्रोन मंडराए तो साउथ कोरिया पर बिना चेतावनी दिए जवाबी हमला किया जाएगा, लेकिन साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया की इस धमकी पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन

पहले से युद्ध की तैयारी में नॉर्थ कोरिया

नॉर्थ कोरिया की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ कोरियाई नेता किम जोंग ने हाल ही में साउथ कोरिया को चेतावनी दी थी कि अगर हमला किया गया तो नॉर्थ कोरिया बिना किसी हिचकिचाहट के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करते हुए जवाबी कार्रवाई करेगा। बता दें कि नॉर्थ कोरिया काफी समय से युद्ध की तैयारी कर रहा है। नॉर्थ कोरिया द्वारा हथियारों का परीक्षण किए जाने और साउथ कोरिया के अमेरिका के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास किए जाने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। इसलिए नॉर्थ कोरिया ने बीते दिनों साउथ कोरिया से लगे अपने बॉर्डर को पूरी तरह से सील करने का ऐलान किर दिया। साउथ कोरिया जाने वाली सभी सड़कें बंद कर दी है। नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच रेल सेवाएं रोक दी गई है। बॉर्डर से सटे इलाकों की किलेबंदी कर दी है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ