बेटी ने 70 साल के माता-पिता की हत्या की, शवों को ममी बनाकर 5 साल से छत पर रखा

Daughter murdered parents mummified their bodies kept on terrace for 5 years
विज्ञापन

Daughter Murdered Parents Mummified Their Bodies: 35 साल की एक लड़की ने अपने माता-पिता की पांच साल पहले हत्या कर दी। शवों को ठिकाने लगाने के बजाए उसने शवों को ममी बना दिया और छत पर रख दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया।

मामला ब्रिटेन के एसेक्स का है। जानकारी के मुताबिक, 35 साल की वर्जिनिया मैकुलॉ पर आरोप है कि उसने 5 साल पहले अपने पिता जॉन और मां लोइस मैकुलॉ (दोनों की उम्र 70 के आसपास) की हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी के बाद मैकुलॉ के घर से दोनों के शवों को बरामद किया और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मैकुलॉ को मंगलवार को बेसिलडन क्राउन कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन

21 अगस्त 2018 के आसपास वर्जिनिया ने हत्या की वारदात को दिया अंजाम

पुलिस के मुताबिक, ये स्पष्ट नहीं है कि आरोपी लड़की ने अपने माता-पिता की हत्या कब की, लेकिन आशंका है कि उसने वारदात को 21 अगस्त 2018 के आसपास अंजाम दिया है। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों का कहना है कि जॉन और लोइस को शवों को संरक्षित करने के लिए ममी बनाया गया था। रविवार को आरोपी लड़की के घऱ की छत से दोनों के शवों को बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर आरोपी मैकुलॉ (गिन्नी) को शुक्रवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पड़ोसियों ने कहा कि मैकुलॉ के पिता जीवित होते तो वे आज 74 साल के होते। पड़ोसियों ने बताया कि जॉन मैकुलॉ चेम्सफोर्ड कॉलेज ऑफ फारवर्ड एजुकेशन में पूर्व लेक्चरर थे। जॉन और लोइस की चार बेटियां थीं, जिनमें वर्जिनिया मैकुलॉ सबसे छोटी थी।

पड़ोसिया के मुताबिक, उन्होंने करीब ढाई-तीन साल से जॉन मैकुलॉ और उनकी पत्नी को नहीं देखा था। कभी-कभी पड़ोसी इस बारे में वर्जिनिया से पूछते थे कि उसके माता-पिता कहां गए हैं, लेकिन वो सटीक जवाब नहीं देती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ