Corona और JN.1 वैरिएंट को लेकर अलर्ट, China में फिर फैल सकता है संक्रमण

Corona Cases In China: चीन में कोरोना केस एक बार फिर बढ़ने का खतरा जताया गया है। चीन के अधिकारियों ने ही संक्रमण फैलने को लेकर अपनी राय दी और लोगों को अलर्ट रहने को कहा।

China Corona Case Alert Released By Officials

चीन में कोरोना केस एक बार फिर बढ़ सकते हैं, यह दावा किया गया है।

विज्ञापन

Corona Cases In China: चीन में एक बार फिर कोरोना केस बढ़ने का खतरा है। चीनी अधिकारियों का भी कहना है कि जनवरी महीने में देश में COVID-19 संक्रमण फिर से बढ़ सकता है। चीन के अस्पतालों और क्लीनिकों में नए साल की शुरुआत में मरीजों की संख्या घट गई थी, लेकिन ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में महामारी फिर फैल सकती है और केसों में उछाल आएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के प्रवक्ता MI फेंग ने दावा किया है कि जनवरी में सांस संबंधी बीमारियां, खासकर इन्फ्लूएंजा केस बढ़ने से कोरोना केस बढ़ रहे हैं।

 

विज्ञापन

टेस्टिंग बढ़ाई तो पॉजिटिविटी रेट घटता नजर आया

चाइना नेशनल इन्फ्लुएंजा सेंटर, नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर वायरल डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (चीन सीडीसी) के निदेशक वांग दयान ने कहा। मल्टी-चैनल मॉनिटरिंग सिस्टम के ताजा आंकड़ें बताते हैं कि अस्पतालों में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाई गई तो पॉजिटिविटी रेट एक प्रतिशत से भी नीचे रहा, लेकिन जेएन.1 वेरिएंट स्ट्रेन के मरीजों की संख्या बढ़ी। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों का मानना ​​है कि चीन में सर्दियों और बारिश के मौसम मेंअलग-अलग सांस की बीमारियों घेर लेती हैं।

 

विज्ञापन

संक्रमण इम्युनिटी सिस्टम को सर्वाधिक प्रभावित करता

इन्फ्लूएंजा की बीमारी भी परेशान करती है। इन्फ्लूएंजा होने से मरीजों का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में कोरोना संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। पेकिंग यूनिवर्सिटी फर्स्ट हॉस्पिटल में इंफेक्शन डिजीज डिपार्टमेंट के निदेशक वांग गुइकियांग का कहना है कि सर्दी सांस से जुड़ी बीमारियों वाले मरीजों के लिए खतरनाक मौसम है। इससे वायरस होने का भी डर रहता है। हालांकि इसके लक्षण अकसर हल्के होते हैं, लेकिन हर बार सर्दी में संक्रमण होने से शरीर के अन्य अंगों पर असर पड़ता है। शरीर काफी कमजोर हो जाता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सांस संबंधी बीमारियों को लेकर सतर्क हरने की अपील

वांग के अनुसार, चीन के दक्षिणी प्रांतों में इन्फ्लूएंजा का मौसम अक्टूबर में शुरू हुआ। उत्तरी प्रांतों में अक्टूबर के आखिर में संक्रमण फैला। शुरू में H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस फैला। पिछले 3 हफ्तों में दक्षिणी प्रांतों में इन्फ्लूएंजा-बी वायरस के केस बढ़कर 36.8 प्रतिशत हो गए।

पिछले 5 हफ्तों में उत्तरी प्रांतों में यह अनुपात बढ़कर 57.7 प्रतिशत हो गया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ प्रांतों में इन्फ्लूएंजा-बी वायरस के मरीज इन्फ्लूएंजा-ए से अधिक हैं। वांग ने श्वसन रोगों के शीघ्र उपचार और निदान पर अधिक ध्यान देने की अपील की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ