Congo Army Recruitment Rally Accident : सेना में नौकरी के उद्देश्य से भर्ती रैली में शामिल हुए युवा नहीं जानते थे कि यह दिन उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। स्टेडियम में भगदड़ मचने से 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों की असली संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है। हादसा, कांगो गणराज्य की राजधानी ब्रेजाविल (Brazzaville) में हुआ। प्रधानमंत्री ने हादसे की पुष्टि करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सेना भर्ती अभियान 14 नवंबर को ओर्नानो स्टेडियम में शुरू किया गया था। भगदड़ की घटना तब हुई जब भर्ती अभियान के दौरान काफी संख्या में युवा स्टेडियम में पहुंच गए। हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हुई और काफी लोग घायल हुए हैं। हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
अथॉरिटी में एक क्राइसिस यूनिट का किया गठन
मृतकों की संख्या अभी भी बढ़ने की आशंका है। हादसे की पुष्टि खुद कांगो गणराज्य के प्रधानमंत्री एनाटोल कॉलिनेट मैकोस्सो ने की है। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में बास्केटबॉल कोर्ट के फर्श पर युवक ही युवक घायल अवस्था में पड़े दिखाई दे रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि भगदड़ उन युवकों द्वारा भड़काई गई जो भर्ती अभियान में हिस्सा लेने के लिए आवेदन पत्र जमा करवाने के लिए लाइन में लगे थे। घायलों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिन का शोक घोषित किया गया है। हादसे को देखते हुए प्रधानमंत्री की अथॉरिटी में एक क्राइसिस यूनिट का गठन किया है।
1500 भर्ती का किया था ऐलान
जानकारी के मुताबिक, कांगो की सेना ने 18 से 25 साल की आयु के 1,500 लोगों की भर्ती का ऐलान किया था। भर्ती को लेकर बीती रात से ही युवा सोमवार की रात से ही ऑर्नानो स्टेडियम में इकट्ठा होने लगे थे। कुछ लोग गेट की ओर धक्का-मुक्की करते हुए आगे निकलना चाह रहे थे। इसी बीच भगदड़ मच गई। इसी बीच ये लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसे की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और घायलों को भर्ती करवाया।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे का नया वीडियो आया सामने; घुटनों पर बैठा हमलावर, दर्द बयां करते कैप्टन स्मित मच्छार
22 mins ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
3 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
4 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
11 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
12 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
15 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
17 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines