पोती की उम्र की लड़की का यौन शोषण, प्राइवेट पार्ट छूने को किया मजबूर, 69 साल के शख्स ने पार की बेशर्मी की हदें

Girl Sexually Assaulted By Family Friend 69 Year Old: पीड़ित लड़की जुलाई में अपने दादा-दादी के घर मिनोसोटा गई थी। उस दौरान वह अमेरिका के ओकवुड क्लब गई, जहां आरोपी ने पीड़िता का यौन शोषण किया था।

image - 2023-11-22T175459.806

Girl Sexually Assaulted By Family Friend 69 Year Old: पोती की उम्र की लड़की से यौन शोषण और उसे अपने प्राइवेट अंगों को छूने के लिए मजबूर करने के आरोप में 69 साल के शख्स को दोषी पाया गया है। दोषी शख्स पीड़िता के परिवार का नजदीकी रिश्तेदार बताया गया है। आरोपी को थर्ड-डिग्री आपराधिक यौन आचरण के आरोप के तहत दोषी करार दिया गया। दरअसल मामला अमेरिका के मिनेसोटा राज्य का है, पीड़ित लड़की जुलाई में अपने दादा-दादी के घर मिनेसोटा गई थी। उस दौरान वह अमेरिका के ओकवुड क्लब गई, जहां आरोपी ने पीड़िता का यौन शोषण किया और खुद के निजी अंगों को छूने के लिए मजबूर किया। गौर हो कि जिस धारा के तहत आरोपी पर दोष साबित हुए हैं, उसे 15 साल जेल की सजा के साथ तीस हजार डॉलर के करीब जुर्माने का प्रावधान है।

विज्ञापन

GIF WHATSAPPP CHANNEL NEWS24

विज्ञापन

क्लब में अकेला पाकर किया था रेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले वह अमेरिका के ओकवुड क्लब गई थी। उस दौरान वह विकलुंड से मिली थी। विकलुंड और लड़की क्लब के अंदर बैठे थे। विकलुंड ने स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके साथ बलात्कार किया और उसे अपने निजी अंगों को छूने के लिए मजबूर किया। मिली रिपोर्ट के अनुसार, जब नाबालिग लड़की ने विकलुंड को इस तरह की हरकत करने से रोकने के लिए विनती की तो विकलुंड ने उससे कहा कि यह सब नार्मल है, इससे तुमको कोई दिक्कत नहीं होगी।

इसके बाद विकलुंड ने उसे पकड़ लिया और खुद को भी छूने के लिए मजबूर किया। कुछ समय बाद जब पीड़िता दादी- दादा के घर से अपने घर आ गई। तब भी आरोपी विकलुंड नाबालिग लड़की को मैसेज कॉल करके परेशान करता था। इस दौरान लड़की की मां के लड़की के मोबाईल में विकलुंड के अश्लील मैसेज देख लिये, जिसके बाद लड़की की मां ने पुलिस को विकलुंड के द्वारा लड़की को भेजे गए मैसेज के बारें में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 थर्ड डिग्री आपराधिक यौन शोषण का लगा आरोप

लड़की की मां की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की गई और पुलिस ने विकलुंड को पूरे मामले में दोषी पाया। नाबालिग लड़की ने पुलिस बताया कि न्यूडिस्ट कॉलोनी के क्लब हाउस वह अकेली थी। उस दौरान विकलुंड ने उसके साथ तब छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने 69 वर्षीय विकलुंड को नवंबर में गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में विकलुंड पर थर्ड-डिग्री आपराधिक यौन का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार विकलुंड का वकील अदालत में नही था। कोर्ट ने विकलुंड को 12 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का समन दिया है। आपको बता दे कि विकलुंड पर लगे आरोप पर उसे अधिकतम 15 साल की जेल की सजा और उस पर 30,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ