शराब ने कराया भाई का कत्ल, विश्व कप फाइनल के दौरान नशे की हालत में पिता-भाई से हुई थी बहस, आरोपी गिरफ्तार

Accused Who Murdered Father And Brother Arrested: महाराष्ट्र में विश्व कप फाइनल क्रिकेट के दौरान नशे की हालत में भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

image - 2023-11-22T185908.541

Accused Who Murdered Father And Brother Arrested: महाराष्ट्र में विश्व कप फाइनल क्रिकेट के दौरान नशे की हालत में भाई की हत्या करने वाले आरोपी को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मामला महाराष्ट्र के आमरावती जिले का है। जहां रविवार को विश्व कप क्रिकेट फाइनल मैच के देखने के दौरान आरोपी का अपने भाई और पिता से झगड़ा हो गया। आरोपी शराब के नशे में था। मैच के हार-जीत से शुरु हुई बहस खूनी संघर्ष में तबदील हो गई। आरोपी ने गुस्से में लोहे की रॉड से अपने छोटे भाई और पिता पर हमला बोल दिया।  स्थानीय लोगों ने माहौल बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी और आनन-फानन में आरोपी के छोटे भाई और पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई थी और पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

नशे की हालत में किया हमला

जानकारी के अनुसार मामला अमरावती के अंजनगांव बारी गांव का है। रविवार को विश्व कप फाइनल मैच के देखने के दौरान प्रवीण इंगोले का भारत की हार- जीत को लेकर अपने भाई और पिता से झगड़ा शुरू हो गया था। झगड़े में आरोपी ने नशे की हालत में अपने पिता और छोटे भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पिता- पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने आनन-फानन में आरोपी के छोटे भाई और पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी के छोटे भाई की मौत हो गई। और आरोपी के पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना के बारें में पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने इस घटना में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपी ने पुलिस को पुलिस को पूछताछ में बताया कि मैच से पहले पिता और भाई ने मांस खाया था। जिस वजह से झगड़ा शुरू हुआ था। घटना शराब के कारण बात बढ़ने से हुई थी। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ