'क्या वेनेजुएला की तरह हमारे PM को भी किडनैप करके ले जाएंगे ट्रंप?' कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का ये कैसा बयान

भारत-अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों पर बात करते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि अब 50 फीसदी टैरिफ के साथ, व्यापार संभव ही नहीं है. यह भारत-अमेरिका व्यापार को रोकने जैसा है.

Modi Trump

ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का एक विचित्र बयान सामने आया है. चव्हाण न्यूज एजेंसी आईएएनएस से अमेरिका-भारत के बीच व्यापारिक रिश्तों के बारे में बात रख रहे थे. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने व्यापार तो बंद कर ही दिया है, क्या अब वेनेजुएला की तरह भारत में भी ट्रंप कुछ करेंगे. उन्होंने कहा, ‘क्या हमारे पीएम को भी ट्रंप साहब उठाकर ले जाएंगे.’ बता दें, अमेरिका सैनिकों ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में हमला कर दिया था. इसके बाद वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उठाकर अमेरिका ले गए. अब अमेरिका में मादुरो के खिलाफ मुकदमा चलेगा.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुके चव्हाण ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ के बारे में कहा, ’50 फीसदी टैरिफ के साथ, व्यापार संभव ही नहीं है. यह भारत-अमेरिका व्यापार को रोकने जैसा है, खासकर भारत से संयुक्त राज्य अमेरिका को होने वाले निर्यात को. क्योंकि सीधा बैन नहीं लगाया जा सकता, इसलिए व्यापार रोकने के लिए टैरिफ को एक टूल की तरह यूज किया गया. भारत को यह सहना होगा.’

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा, ‘अमेरिका को निर्यात से हमारे लोग पहले जो फायदा कमाते थे, वो अब नहीं होगा. हमें दूसरे बाजार ढूंढ़ने पड़ेंगे. और उस दिशा में कोशिश पहले से ही चल रही है. सिर्फ टैरिफ से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला और 50 फीसदी और लगा दो, व्यापार तो पहले से बंद है. निर्यात तो हो नहीं सकता. तो अब सवाल यह है कि जैसा वेनेजुएला में हुआ, क्या वैसा भारत में होगा. क्या ट्रंप साहब हमारे प्रधानमंत्री को किडनैप करके ले जाएंगे. अब बस यही बचा है.’

बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ने 5 जनवरी को एक बार फिर रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत को टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. ट्रंप ने कहा था अगर भारत रूसी तेल लेना बंद नहीं करता है, तो हम भारत पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं. ट्रंप ने साथ ही कहा कि पीएम मोदी एक अच्‍छे इंसान हैं और वह मुझे खुश करना चाहते हैं. ट्रंप ने कहा क‍ि मोदी को पता है क‍ि मैं खुश नहीं हूं. मुझे खुश करना जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ