हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Colombia Bus Accident: कोलंबिया में सड़क हादसा, बस पटलने से 20 यात्रियों की मौत, 15 घायल

विज्ञापन

Colombia Bus Accident: कोलंबिया में पैन अमेरिकन हाईवे पर शनिवार को एक बस के पलट जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ब्रेक फेल होने की वजह से बस हादसे की शिकार हुई है।

अभी पढ़ें – Mali Bus Blast: माली में यात्रियों से भरी बस में IED ब्लास्ट, 11 लोगों की मौत, 53 घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी शहर पास्टो और पोपायन के बीच बस हादसे की शिकार हुई है। बस टुमाको से कैली की ओर जा रही थी। इन दोनों शहरों के बीच करीब 320 किलोमीटर की दूरी है।

प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक मोड़ पर ब्रेक फेल होने की वजह से बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे बस पलट गई। हादसे के बाद कई लोग बस में फंस गए थे, जिन्हें निकालने में करीब 9 घंटे लगे।

अभी पढ़ें – पाकिस्तान: कराची में चलती बस में लगी आग,18 लोग जिंदा जले, कई घायल

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि हादसा काफी भयंकर था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम को वाहन को सीधा करने, घायलों और मृतकों को निकालने में करीब नौ घंटे लग गए।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें