हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

विमानन क्षेत्र में CO2 वृद्धि की जांच होगी, ICAO से हुआ समझौता

विज्ञापन
CO2 rise in aviation sector will be investigated

कनाड़ा: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन क्षेत्र में CO2 उत्सर्जन में वृद्धि की जांच के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि “भारत के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

अभी पढ़ें – Rupee vs Dollar: रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा, एक डॉलर की कीमत बढ़कर हुई 81.91 रुपये

 

 

दरअसल, केंद्रीय मंत्री कनाड़ा में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। आगे उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि भारत और फ्रांस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह कार्यक्रम वैश्विक नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए एक नई सुबह का प्रतीक है। वहीं, ICAO “नागरिक उड्डयन मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए @icao परिषद के 6 #APAC देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ एक सम्मेलन में भाग लिया। साथ ही उन्हें अगले साल की शुरुआत में भारत द्वारा आयोजित होने वाले APAC मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

अभी पढ़ें – Change in Rules: 1 अक्टूबर से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव! आम लोगों का और बढ़ जाएगा खर्चा

ICAO के महासचिव जुआन कार्लोस सालाजार ने विमान, हवाई अड्डों और अन्य विमानन-संबंधित अनुप्रयोगों के लिए सौर ऊर्जा समाधानों की तैनाती को बढ़ाने के लिए आईसीएओ और आईएसए के बीच एक नए समझौता ज्ञापन को औपचारिक रूप दिया। आईसीएओ ने ट्वीट किया, “आईसीएओ के महासचिव @JCS_ICAO ने आज ICAO और @isolaralliance (ISA) के बीच एक नए समझौता ज्ञापन को औपचारिक रूप दिया, जिसका उद्देश्य विमान, हवाई अड्डे और अन्य विमानन-संबंधित अनुप्रयोगों के लिए सौर ऊर्जा समाधानों की तैनाती को बढ़ाना है। #ReconnectingTheWorld,”

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें