दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक बार फिर से अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. परमाणु हथियारों के खिलाफ शुरू हुआ ईरान के खिलाफ अमेरिकी संघर्ष और होर्मुज पर केंद्रित हो गया है. मिडिल ईस्ट संकट का सबसे बड़ा कारण बन चुके होर्मुज पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कंट्रोल का दावा किया. इस पर ईरान ने भी ट्रंप की चुटकी लेते हुए कह दिया कि किसी के दावे से हकीकत नहीं बदलती. ईरान के बयान से स्पष्ट होता है कि होर्मुज पर अभी भी ईरानी प्रभुत्व जारी है.
ट्रंप के दावों पर ईरान का पलटवार
ईरान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों के बार-बार बयान देने से जमीनी हकीकत नहीं बदलती. ईरान का कहना है कि होर्मुज तब तक नहीं खोला जाएगा, जब तक उसकी शर्तें स्वीकार नहीं की जातीं. ईरान के पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी ने एक्स (X) पर कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के दावों के बावजूद होर्मुज की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है. जलडमरूमध्य को खोलने का फैसला ईरान की तय शर्तों की स्वीकृति के बाद ही होगा.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में FDA ने किया डोमिनोज के 4 आउटलेट्स का लाइसेंस सस्पेंड, फूड-सेफ्टी और साफ-सफाई के कई नियमों का उल्लंघन
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?
इस बीच ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल चीफ मोहसेन रेजाई ने भी अमेरिका के सामने अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका को युद्ध और नाकेबंदी खत्म करनी होगी, ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियां जारी करनी होंगी और लेबनान और गाजा समेत पूरे क्षेत्र में युद्धविराम पर सहमत होना होगा. गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी नौसैनिक तैनाती को ‘वॉल ऑफ स्टील’ बताते हुए कहा कि अमेरिका के पास होर्मुज पर पूरा नियंत्रण है और ईरान इसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकता. उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है.
यह भी पढ़ें: झारखंड के छात्र आंदोलन को लेकर हाई अलर्ट, छावनी में तब्दील हुआ CM सोरेन का आवास, 100 से ज्यादा CRPF-पुलिस जवान तैनात
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
1 hr ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
3 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
4 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
4 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
5 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
9 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
11 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
14 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
15 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines