Domino’s पिज्जा के 4 आउटलेट्स का लाइसेंस सस्पेंड, फूड-सेफ्टी और साफ-सफाई के कई नियमों के उल्लंघन मामले में FDA की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र FDA ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर डोमिनोज के चार आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. मुंबई और सतारा में हुई जांच के दौरान स्वच्छता, खाद्य भंडारण और पेस्ट कंट्रोल से जुड़ी खामियां मिलीं. वहीं, मालाड स्थित ब्लिंकिट के डार्क स्टोर पर भी कार्रवाई की गई.

fda action on dominos

Maharashtra FDA raid: महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने विशेष जांच अभियान के दौरान डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स के फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. इनमें तीन आउटलेट मुंबई में और एक सतारा जिले में है. जांच के दौरान इन प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य भंडारण, कीट नियंत्रण और तापमान नियंत्रण से जुड़ी कई खामियां सामने आईं.

विज्ञापन

11 अगस्त को FDA ने चलाया था अभियान

FDA ने 11 अगस्त को पूरे महाराष्ट्र में बड़े रेस्तरां ब्रांड्स के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान चलाया था. इस दौरान डोमिनोज के अलावा KFC, पिज्जा हट, मैकडॉनल्ड्स, सबवे, बर्गर किंग, स्टारबक्स और मोंगिनीज समेत प्रमुख ब्रांड्स के कुल 104 प्रतिष्ठानों की जांच की गई. विभाग के मुताबिक, दो प्रतिष्ठानों का संचालन तत्काल रुकवाया गया, जबकि 95 को कमियां दूर करने के लिए सुधार नोटिस जारी किए गए. पांच प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए, जिनमें चार डोमिनोज आउटलेट शामिल हैं.

विज्ञापन

मुंबई के आउटलेट्स में मिलीं ये खामियां

मुंबई के विले पार्ले वेस्ट स्थित डोमिनोज आउटलेट में FSSAI लाइसेंस का सही जगह ना लगा होना, पीने का पानी, खाद्य पदार्थों के भंडारण, पेस्ट कंट्रोल और स्वच्छता से जुड़ी कमियां मिलीं. अधिकारियों ने जमे हुए खाद्य पदार्थों के तापमान की नियमित निगरानी, कच्चे और पके भोजन को अलग रखने और हाथ धोने और स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

डोमिनोज के इन आउलेट्स पर हुई कार्रवाई

जिन आउटलेट्स पर कार्रवाई हुई है, वे मुंबई के विले पार्ले वेस्ट, बोरीवली वेस्ट और घाटकोपर के आर-सिटी मॉल और सतारा के कराड में स्थित हैं. पाई गई कमियों में साफ-सफाई और स्वच्छता की कमी, कीट-नियंत्रण (पेस्ट-कंट्रोल) से जुड़ी समस्याएं, खाने की चीजों को ठीक से न रखना और तापमान की निगरानी न करना, कच्चे और खाने के लिए तैयार भोजन को अलग-अलग न रखना और फूड-सेफ्टी से जुड़े अधूरे रिकॉर्ड शामिल हैं. यह कार्रवाई ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (फूड बिजनेस का लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन) रेगुलेशंस, 2011’ के तहत की गई.

विज्ञापन

मुंबई के आउटलेट्स में मिलीं ये खामियां

मुंबई के विले पार्ले वेस्ट स्थित डोमिनोज आउटलेट में FSSAI लाइसेंस का सही जगह ना लगा होना, पीने का पानी, खाद्य पदार्थों के भंडारण, पेस्ट कंट्रोल और स्वच्छता से जुड़ी कमियां मिलीं. अधिकारियों ने जमे हुए खाद्य पदार्थों के तापमान की नियमित निगरानी, कच्चे और पके भोजन को अलग रखने और हाथ धोने और स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बोरीवली वेस्ट के आउटलेट में भी सफाई और खाद्य भंडारण को लेकर गंभीर कमियां पाई गईं. निरीक्षण में पिज्जा तैयार करने वाली जगह पर गंदगी और तेल की परत मिली. FDA ने खाद्य पदार्थों के तापमान की निगरानी, उपकरणों की सफाई और कच्चे-पके और शाकाहारी-मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग रखने के निर्देश दिए. घाटकोपर के R-City Mall स्थित आउटलेट में भी सफाई, पेस्ट कंट्रोल, सैनिटाइजेशन और खाद्य पदार्थों के भंडारण से जुड़े नियमों के पालन में कमी पाई गई.

विज्ञापन

ब्लिंकिट के मालाड स्टोर पर भी कार्रवाई

डोमिनोज के खिलाफ कार्रवाई से पहले FDA ने मुंबई के मालाड वेस्ट स्थित Blinkit के एक डार्क स्टोर का लाइसेंस भी सस्पेंड किया था. 7 अगस्त को हुई जांच में फलों और सब्जियों के बीच कॉकरोच पाए गए. कुछ खाद्य सामग्री फर्श पर रखी मिली और कई पैकेट एक्सपायर हो चुके थे. इसके बाद विभाग ने लाइसेंस निलंबित करते हुए स्टोर का कारोबार तत्काल बंद करने का आदेश दिया.

विज्ञापन

FDA की यह कार्रवाई महाराष्ट्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी बढ़ाए जाने के बीच हुई है. विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा से समझौता करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ