चाय पीने कोई ऑफिस से नहीं जा सकता बाहर, वर्क फ्रॉम होम भी बंद; इस बिजनेसमैन ने अपनी कंपनी में लागू किया सख्त फरमान

बिजनेसमैन ने अन्य कंपनियों के संचालकों से भी अपने यहां से हाइब्रिड कल्चर खत्म कर कर्मचारियों का घर से काम करना बंद करने की अपील की है।

Chris Ellison

Chris Ellison

विज्ञापन

Chris Ellison: मिनरल रिसोर्सेज में दुनिया के बड़े बिजनेसमैनों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के Chris Ellison ने अपनी कंपनी में सख्त फरमान जारी किया है। दरअसल, क्रिस ने अपनी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम पूरी तरह बंद कर दिया है। उनका तर्क है घर से उनके कर्मचारी ठीक से काम नहीं करते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी कंपनी में किसी को भी वर्किंग टाइम में ऑफिस से बाहर चाय या कॉफी पीने जाने पर बैन लगा दिया है।

Advertisment

मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे क्रिस आज करोड़ों के मालिक 

Chris Ellison ऑस्ट्रेलिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। 67 वर्षीय क्रिस का नाम Forbes की मैगजीन में ऑस्ट्रेलिया के सबसे अमीर 50 लोगों में 49वें नंबर पर है। बता दें क्रिस के छह बच्चे हैं, वह न्यूजीलैंड की एक मिडिल क्लास फैमिली में पैदा हुए और आज करीब 1000 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।

कर्मचारियों का आउटपुट बढ़ता है

Chris Ellison ने अपनी कंपनी के ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में स्थित हेडऑफिस में ये नियम लागू किया है। उनका कहना है कि वह ड्यूटी के समय अपने कर्मचारियों को ऑफिस से बाहर नहीं जाने देते। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने खुद इन बातों का खुलासा किया है। उनका कहना है कि बाहर न जाकर ऑफिस में ही चाय या कॉफी पीने पर कर्मचारियों का समय बचता है और वह ज्यादा काम कर पाते हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

क्रिस के अनुसार अन्य कंपनियों को भी अपने यहां से हाइब्रिड कल्चर खत्म कर कर्मचारियों का घर से काम करना बंद करना चाहिए। वहीं, क्रिस के इस फैसले का कुछ लोग सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने इसे कर्मचारियों की मेंटल हेल्थ के खिलाफ बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ