China Organ Harvesting Survivor Cheng Pei Ming: चीन की जेलों में कैदियों की ऑर्गन हार्वेस्टिंग का किस्सा किसी से छिपा नहीं है। हालांकि इस हैवानियत का शिकार बनने वाले कैदियों की अक्सर जान चली जाती है। जो कैदी इस यातना से बचते हैं वो चीन की जेलों में घुट-घुट कर दम तोड़ देते हैं। हालांकि आज हम आपको एक ऐसे कैदी की कहानी सुनाने जा रहे हैं जो ऑर्गन हार्वेस्टिंग के बावजूद जेल से बच निकला।
चेंग की कहानी
ये कहानी है चेंग पेई मिंग की। जेल में सजा काट रहे चेंग को जबरन बेहोश करके उनके शरीर के कई हिस्से निकाल लिए गए और उन्हें अधमरी हालत में छोड़ दिया गया। इसके बावजूद जब चेंग बच गए तो दोबारा उनका ऑपरेशन करके बचे हुए अंगों को निकालने की कोशिश की गई। चेंग किसी तरह अस्पताल से भाग निकले और थाईलैंड के रास्ते अमेरिका पहुंच गए। अमेरिका में एक भाषण के दौरान चेंग ने अपनी जिंदगी का दर्दनाक किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप जाएगी।
यह भी पढ़ें- बहादुर पायलट! जान देकर 400 जिंदगियां बचाई, हेलीकॉप्टर होटल की छत से टकराया और धू-धू कर जला
चेंग को मिली 8 साल की सजा
चेंग पेई मिंग के अनुसार वो चीन के शादोंग प्रांत में स्थित गुओझुआंग गांव से ताल्लुक रखते हैं। चीन सरकार में फालुन गोंग, जो एक तरह का आध्यात्मिक अभ्यास है, उसे काफी बुरा मानती है। चेंग ने इसे लेकर चीनी सरकार का विरोध किया। चीन की पुलिस ने चेंग को गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उन्हें 8 साल की सजा सुना दी।
साल में 3 बार होता था ब्लड टेस्ट
चेंग का कहना है कि जेल में उन्हें जबरदस्ती साल में 3 बार ब्लड टेस्ट करवाना पड़ता था। यह ब्लड टेस्ट चेंग की सेहत पता करने के लिए नहीं बल्कि उनके ऑर्गन की हेल्थ चेक करने के लिए करवाया जाता था। चेंग के अनुसार एक रोज उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनसे एक कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा गया। चेंग ने जब इसके लिए मना किया तो 6 गार्ड्स ने उन्हें धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। फिर उन्हें बड़े से स्ट्रेचर पर लिटाया गया और उनके हाथ-पैर जंजीर से बांध दिए गए। डॉक्टरों ने चेंग को बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया।
चेंग का ऑर्गन निकाला
नवंबर 2004 की सुबह चेंग को होश आया तो उन्होंने खुद को अस्पताल के बिस्तर पर पाया। उनके पैरों के पास IV ट्यूब पड़ी थी। उनके बाएं सीने से ड्रेनेज ट्यूब निकली थी, जिसमें थोड़ा सा खून बह रहा था। चेंग की नाक में ऑक्सीजन ट्यूब डाली गई थी। साथ ही चेंग के शरीर के बाएं हिस्से पर बड़ा सा चीरा लगा था, जिसे टांकें की मदद से सिला गया था। ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट ने सीटी स्कैन करने के बाद बताया कि चेंग का बायां लिवर लोब गायब है। उनका फेफड़े का निचला लोब भी नहीं है।
चीन की जेल से भागे चेंग
अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में भाषण देते समय चेंग ने कहा कि कुछ समय बाद उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया और फिर से पेपर पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। जब उन्होंने इनकार किया तो उन्हें मारकर स्ट्रेचर पर लिटा दिया। चेंग को अच्छी तरह से पता था कि अगर इस बार ऑर्गन निकाला गया तो वो जिंदा नहीं बचेंगे। चेंग के अनुसार गार्ड्स उन्हें बांधना भूल गए थे। मौका मिलते ही चेंग वहां से फरार हो गए।
थाईलैंड के रास्ते पहुंचे अमेरिका
चेंग किसी तरह चीन से भाग कर थाईलैंड पहुंचे। थाईलैंड में 5 साल बिताने के बाद चेंग को संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी का दर्जा मिल गया। उसके बाद चेंग अमेरिका चले गए। चीन की जेल से भागे उन्हें 14 साल हो चुके हैं। मगर चेंग आज भी उन यातनाओं को अपने जहन से निकाल नहीं सके हैं।
यह भी पढ़ें- Hindenberg की रिपोर्ट से आज शेयर बाजार में फटेगा बम? जानें क्या कहते हैं Experts
संबंधित खबरें
भूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 mins ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
9 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
15 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
22 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
23 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines