China Silver Trains: दुनिया बहुत तेजी से तरक्की कर रही है। समय के साथ हर देश अपने नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं ला रहा है। हाल ही में चीन ने सिल्वर ट्रेनें लॉन्च करने का फैसला किया, जिसमें बुजुर्गों को खास तरह ही सुविधाएं मिल सकेंगी। इन ट्रेनों में एक इमरजेंसी बटन लगा होगा, जिससे यात्रियों को उनकी जरूरत का सारा सामान तुरंत मिल जाएगा। जानिए सिल्वर ट्रेन आम ट्रेनों से कितनी अलग होती है और इसमें क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
चीन में शुरू होंगी सिल्वर ट्रेनें
चीन इस वक्त जनसांख्यिकीय गिरावट (Demographic Decline) और लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था से जूझ रहा है। इसी बीच यहां पर बुजुर्गों के लिए सिल्वर ट्रेनों का एक बेड़ा शुरू करने का फैसला लिया गया है। इन ट्रेनों में बुजुर्ग लोगों के आराम और सुरक्षा को देखते हुए डिजाइन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई ट्रेनों में बर्थ बुजुर्ग यात्रियों के लिए आम ट्रेनों से ज्यादा आरामदायक बनाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें: 4 जवान बेटियों को बेरहम मां ने गोलियों से भूना, बनी हत्यारन, एक बेटी लड़ रही जीवन और मौत की लड़ाई
क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?
सिल्वर ट्रेनों को बुजुर्ग यात्रियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिसमें आरामदायक सीटों के साथ-साथ हैंडरेल, ऑक्सीजन बोतलें और इमरजेंसी कॉल के लिए एक बटन लगा होगा। इसके अलावा देखभाल के लिए पेशेवर डॉक्टर और कई कर्मचारी भी हर समय मौजूद रहेंगे। जो जरूरत पड़ने पर यात्रियों का ट्रेन में ही इलाज कर सकेंगे। यहां पर इमरजेंसी दवाएं भी मिल जाएंगी। चीन के वाणिज्य एवं पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक, इन ट्रेनों को 2027 तक शुरू किया जाएगा।
बड़े ब्रांड्स को दिया ऑफर
सिल्वर ट्रेनों को शुरू करने की योजना पर्यटन स्थलों तक लोगों की पहुंच को आसान बनाना है। जिसके लिए सरकार ने इन ट्रेनों में खाने के बड़े ब्रांडों को जुड़ने का ऑफर दिया है। आपको बता दें कि चीनी पुरुष 60 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं, जबकि महिलाएं 50 साल में। हालांकि पिछले साल ही सरकार ने उम्र सीमा में बदलाव किया है। इसी को देखते हुए इस योजना पर काम चल रहा है, ताकि रिटायरमेंट के बाद लोग घूमने जा सकें, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें: ऑफिस में पी सकते हैं शराब, हैंगओवर पर छुट्टी, जानें कहां मिल रही ये अनोखी नौकरी
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
2 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
3 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
3 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
4 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
7 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
9 hrs agoLIVE: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों में रोजाना संचालित होंगी 152 उड़ानें
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines