चीन में अनोखी सेल: पुरानी चीजों की तरह Boss और Managers को बेच रहे युवा एम्प्लॉई, जानें क्यों?

China Unique Sale News: आपने देखा होगा कि ऑनलाइन पुरानी और नई चीजों की खरीद हो सकती है। लेकिन कभी बॉस और मैनेजर्स की भी खरीद फरोख्त होगी? ये आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। लेकिन जुगाड़ के तौर पर पहचाने जाने वाले चीन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अनोखा ट्रेंड चल रहा है।

Employee Office

China Unique Sale: हर आदमी चाहता है कि उसे अच्छी नौकरी मिले, जहां नौकरी करता हो, वहां अच्छी सैलरी के साथ शानदार सुविधाएं मिले। सभी लोग चाहते हैं कि उसे बॉस अच्छा मिले। अगर बॉस अच्छा नहीं होगा तो सैलरी कितनी भी अधिक क्यों न हो। ऑफिस का माहौल खराब होने के बाद आप कभी न कभी नौकरी को अलविदा कह देंगे। क्योंकि माना जाता है कि अगर बॉस ठीक नहीं है तो काम का माहौल नहीं बनेगा। सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर बॉस और कर्मचारी के झगड़े के किस्से सामने आते हैं। चीन में इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल रहा है। जिसके बाद हर कोई हैरान है।

जियानयू नामक प्लेटफॉर्म पर हो रही सेल

मामला कुछ युवा कर्मचारियों से जुड़ा है। जिन्होंने अपने बॉस और सहकर्मियों को सेकंड हैंड सामान खरीद-बेच करने वाले एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए लिस्ट किया है। नौकरियों को बेचने का ऐलान भी इस प्लेटफॉर्म पर किया गया है। एक चीनी रिपोर्ट के मुताबिक कुछ युवा एम्प्लॉई अपने मैनेजर्स और नौकरियों को जिस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेच रहे हैं, उसका नाम जियानयू है। इसका स्वामित्व चीन की फेमस कंपनी अलीबाबा के पास है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ही सेकंड हैंड सामान खरीदा और बेचा जाता है। माना जा रहा है कि चीनी ऐसा काम नौकरी के दौरान होने वाले काम के बोझ और तनाव को कम करने के लिए कर रहे हैं।

इस साइट पर नौकरियां भी बिक रहीं का टैग लगाया गया है। ‘घृणा करने वाले सहकर्मी’, ‘परेशान करने वाला बॉस’ और ‘बेकार नौकरी’ वालों को लिस्ट किया गया है। इनके लिए 4 से लेकर 9 लाख रुपये तक कीमतें ऑनलाइन रखी गई हैं। एक एम्प्लॉई अपनी नौकरी को 90 हजार रुपये में बेचने की बात कर रहा है। उसने कहा कि प्रति माह 30 हजार रुपये सैलरी मिलती है। उसे 90 हजार रुपये देकर खरीदार 3 महीने में अपनी इनवेस्ट की गई राशि को वापस पा सकते हैं।

वह सुबह जल्दी उठने में आलस दिखाता है। इसलिए अपनी नौकरी को ऑनलाइन बेचने के लिए डाला है। इसी तरह दूसरा यूजर जियानयू पर 45 हजार में अपनी नौकरी बेचने की बात कर रहा है। लोग चीनियों के इस तरह तनाव दूर करने के तरीकों से हैरान दिख रहे हैं। मजेदार तरीकों की काफी चर्चा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ