China Love Holiday: चीन की सरकार देश में घटते जन्म दर से परेशान है। इसे लेकर जिनपिंग सरकार ने अनोखा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गिरती जन्म दर से उबरने के लिए चीन के नौ कॉलेजों ने एक अनूठी योजना पेश की है। इसके तहत छात्रों को ‘प्यार के लिए’ एक सप्ताह की छुट्टी दी गई है।
एनबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, नौ कॉलेजों में से एक मियांयांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज ने पहली बार 21 मार्च को अपने स्प्रिंग ब्रेक की घोषणा की, जिसमें रोमांस पर विशेष ध्यान दिया गया है। 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक छात्रों को प्रकृति से प्रेम करने, जीवन से प्रेम करने और बसंत की छुट्टियों का आनंद लेते हुए प्रेम का आनंद लेने की सलाह दी गई है।
और पढ़िए – US Kentucky Accident: ट्रेनिंग मिशन के दौरान टकराए 2 मिलिट्री हेलिकॉप्टर, 9 लोगों के मारे जाने की आशंका
कॉलेज के डिप्टी डीन क्या बोले?
एनबीसी न्यूज के अनुसार, मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज के डिप्टी डीन लियांग गुओहुई ने एक बयान में कहा कि मुझे उम्मीद है कि छात्र प्रकृति का आनंद लेते हुए प्यार को महसूस कर सकते हैं। ये छात्रों की भावनाओं को विकसित करने में सहायक होगा। इस दौरान छात्रों को होम वर्क भी दिया गया है जिसमें उन्हें डायरी लिखने और यात्रा का वीडियो बनाने को कहा गया है।
डिप्टी डीन ने कहा कि ये उपाय देश की घटती जन्म दर को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। विशेषज्ञों का कहना है कि वे जनसंख्या के गिरावट को रोकने के बजाए धीमा करने पर ध्यान दे रहे हैं। वे जो सबसे अच्छा कर सकते हैं, कर रहे हैं। बता दें कि 1980 और 2015 के बीच लागू की गई एक-बच्चे की नीति के कारण चीन को घटती जनसंख्या दर का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़िए – चीन ने मध्य अमेरिका की यात्रा के दौरान यूएस हाउस स्पीकर से मिलने के खिलाफ ताइवान के राष्ट्रपति को चेतावनी दी
2021 में इतनी गिरी थी चीन की जनसंख्या दर
पिछले साल चीन की जन्म दर 2021 में 7.52 जन्म से प्रति 1,000 लोगों पर 6.77 जन्म तक गिर गई, जो रिकॉर्ड पर सबसे कम है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, पिछले साल चीन में 95.6 लाख लोगों का जन्म हुआ, जबकि 104.1 लाख लोगों की मौत हुई। बता दें कि चीनी सरकार ने 2016 को वन चाइल्ड पॉलिसी कानून हटाया था।
2021 में चीन ने बच्चे पैदा करने की सीमा बढ़ाकर तीन कर दी थी, लेकिन कोविड के दौरान घर में रहने के बावजूद दंपति बच्चे पैदा करने से हिचक रहे थे। बता दें कि महिलाओं को अपने बच्चों को पंजीकृत करने के लिए कानूनी रूप से विवाहित होने की आवश्यकता को भी हटा दिया गया था। चीन के नए कानून के अनुसार, बिना शादी के भी कपल बच्चा पैदा कर सकते हैं और उन्हें वे सभी सरकारी लाभ दिए जाएंगे जो एक मैरिड कपल को मिलते हैं।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
1 hr agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
2 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
4 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
5 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
5 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
7 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
8 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
10 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
10 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines